जीवनी हिंदी

जॉनी लीवर की जीवनी – Johnny lever Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको जॉनी लीवर की जीवनी – Johnny lever Biography Hindi के बारे में बताएगे।

जॉनी लीवर की जीवनी – Johnny lever Biography Hindi

जॉनी लीवर भारतीय हास्य अभिनेता हैं।

उन्हें फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल है।

उन्होने अपनी बेजोड़ संवाद अदायगी और  बेमिसाल भाव – भंगिमाओं से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर देते है। उन्होने 1982 में अपना फिल्मी करियर शुरूआत की। 1993 में बाजीगर फिल्म में बाबूलाल के किरदार ने उन्हे काफी लोकप्रिय बनाया। उन्होने अबतक 350 से अधिक फिल्में की है। उन्हे दो बार फिल्मफेयर पुसकर जीता है।

जन्म

जॉनी लीवर का जन्म  14 अगस्त 1956 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम ज़िले में हुआ था।

उनके पिता का नाम प्रकाश राव जनमूला था वे हिंदुस्तान लीवर फ़ैक्ट्री में काम करते थे।

उनकी माता का नाम करुणम्माजनुमाला था। उनका असली नाम जॉन प्रकाश राव जनमूला है।

जॉनी लीवर का बचपन मुंबई के धारावी इलाके में बीता।

वह अपने घर में तीन बहनों और दो भाईयों में सबसे बड़े हैं।

जॉनी लीवर का जन्म एक बेहद ही ग़रीब परिवार में हुआ था।

घर में बड़े होने के कारण घर की स्थिति को समझते हुए वह भी अपने पिता के साथ हिन्दुस्तान लीवर फ़ैक्ट्री में काम करने लगे। हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड में काम करते समय उन्होने एक बार कुछ उच्चाधिकारियों की नकल उतारी।

तभी से उनका नाम जॉनी लीवर हो गया। इसके बाद उन्होंने अपना यह नाम जारी रखा।

जॉनी लीवर की विवाह सुजाता से हुआ। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

बेटी जैमी जोकि एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैतथा उनके बेटे का नाम बेटे का नाम जेस है।

शिक्षा

जॉनी लीवर ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा आंध्र एजुकेशन सोसाइटी हाईस्कूल से प्राप्त की।

उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने कारणवे सिर्फ़ सातवीं तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाए।

उसके बाद घर के जीवन-यापन के लिए उन्होंने काम करना शुरू कर दिया।

हाइट और वजन

करियर – जॉनी लीवर की जीवनी

जॉनी लीवर को फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नज़र उन पर पड़ी।

उन्होने 1982 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया। उन्होंने जॉनी लीवर को फ़िल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया और आज यह सिलसिला 350 से अधिक फ़िल्मों तक पहुंच गया है।

‘दर्द का रिश्ता’ के बाद वह ‘जलवा’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए वे 1993 में बाजीगर फिल्म में बाबूलाल के किरदार ने उन्हे काफी लोकप्रिय  बनाया। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फ़िल्म में हास्य अभिनेता की भूमिका में देखे गए। उनकी पहली फीचर फ़िल्म तमिल ‘अनब्रिक्कु अल्लाविल्लाई’ है।

जॉनी लिवर सिर्फ़ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने कॉमेडी के जलवे दिखा चुके हैं। वह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। इसके अतिरिक्त वे मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई के भी अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे जॉनी लीवर लगभग 190 करोड़ की सम्पति के मालिक भी है।

फ़िल्में

बाज़ीगरबादशाहतेज़ाब
काला बाज़ारकिशन कन्हैयाचमत्कार
इंसानियत का देवतारूप की रानी चोरों का राजामस्ती
कानूनअंजाममै खिलाड़ी तू अनाड़ी
डरइंडियनसपूत
बारूदकुछ कुछ होता हैसिर्फ तुम
बादशाहहैलो ब्रदरकरन अर्जुन
क्रोध36 चाइना टाउनअजनबी
यस बॉसनायक: द रियल हीरोफिर हेरा फेरी
फिर भी दिल है हिंदुस्तानीफर्जआशिक
चुपके-चुपके राजा हिन्दुस्तानी कोईमिल गया दिलवाले
राजा हिंदुस्तानीदीवाना मस्तानादूल्हे राजा
लव के लिए कुछ भी करेगारंग (तेलगु)

पुरस्कार

विवाद – जॉनी लीवर की जीवनी

8 दिसंबर 1998 को, दुबई में अनिस इब्राहिम (दाऊद इब्राहिम का भाई) के बेटे की जन्मदिन की पार्टी पर भारतीय संविधान और भारतीय राष्ट्रीय गान का अपमान करने के लिए उन्हें 7 दिनों के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Read This -> काका हाथरसी की जीवनी – Kaka Hathrasi Biography Hindi

अन्य जानकारी

Read This -> सुष्मिता सेन की जीवनी – Sushmita Sen Biography Hindi

Exit mobile version