जीवनी हिंदी

मानुषी छिल्लर की जीवनी – Manushi Chhillar Biography Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको मानुषी छिल्लर की जीवनी – Manushi Chhillar Biography Hindi के बारे में बताएगे।

मानुषी छिल्लर की जीवनी – Manushi Chhillar Biography Hindi

मानुषी छिल्लर भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं।

वे मिस वर्ल्ड बनने वाली छठी भारतीय महिला है।

25  जून  2017 को, मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया  2017प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

इस प्रतियोगिता के दौरान, छिल्लर को मिस फोटोजेनिक नामक सम्मान से भी नवाजा गया। उन्होने 18 नवंबर 2017 को ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब जीता।

जन्म

मानुषी छिल्लर  का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ.मित्र बासु छिल्लर  है जोकि चिकित्सा में एमडी हैं तथा उनकी माता का नाम नीलम छिल्लर है जोकि जैव – रसायन में एमडी है।

शिक्षा और प्रशिक्षण

मानुषी छिल्लर की प्रारम्भिक शिक्षा St. Thomas’ School Delhi से हुई हैं व साथ ही एमबीबीएस की डिग्री वह हरियाणा के Bhagat Phool Singh Government Medical College for Women, Sonepat से कर रही हैं।

वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी (Kuchipudi ) नृत्यक भी हैं

उन्होंने महान नर्तकियों राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी के तहत प्रशिक्षण लिया हैं।

वह National School of Drama का भी हिस्सा रही हैं।

वर्तमान में वे सोनीपत के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस( MBBS ) सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं।

ऊंचाई

मानुषी छिल्लर की ऊंचाई  5 फीट 9 इंच है।

करियर – मानुषी छिल्लर की जीवनी

मिस इंडिया

25  जून  2017 को, मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया  2017प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

इस प्रतियोगिता के दौरान, छिल्लर को मिस फोटोजेनिक नामक सम्मान से भी नवाजा गया।

मिस वर्ल्ड

विश्व सुन्दरी  2017 प्रतियोगिता के दौरान मानुषी ने शीर्ष मॉडल, पीपुल्स चॉइस, और मल्टीमीडिया प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल में जगह बनाईं। इसके साथ ही उन्हें ‘ब्यूटी बिद ए परपज’ प्रतियोगिता की सहविजेता भी घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने ‘शक्ति’ नाम से अपनी परियोजना के अंतर्गत “मासिक धर्म और स्वच्छता” विषय पर जागरुकता के लिए काम करते हुए 20 गांवों का भ्रमण करते हुए तकरीबन 5,000 महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाई।

18 नवंबर 2017 को मानुषी को विश्व सुन्दरी 2017 का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफ़नी डेल द्वारा पहनाया गया। इस प्रकार मानुषी अब ये ताज पहनने वाली छठी भारतीय महिला बन गईं हैं। गौरतलब है कि सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान मिलने के एक लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय महिला को यह सम्मान फिर से हासिल हुआ है।

मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा उनके “ब्यूटी विद ए परपज” परियोजना ‘शक्ति’ को 18 करोड़ रुपये का सरकारी अुनदान भी प्राप्त हुआ है।

मिस वर्ल्ड बनने वाली महिलाओं की सूची

  • 1997- डायना हेडन
  • 1999 – युक्ता मुखी
  • 2000 – प्रियंका चोपड़ा
  • 2017 – मानुषी छिल्लर

 

पुरस्कार – मानुषी छिल्लर की जीवनी

इसे भी पढ़े – सुखराम की जीवनी – Sukhram Biography Hindi

Exit mobile version