Aaj Ka Itihas

1 जनवरी का इतिहास – 1 January History Hindi

1 जनवरी का इतिहास – 1 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 1 जनवरी का इतिहास – 1 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

1 जनवरी का इतिहास – 1 January in History Hindi

  • ऑस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को आज ही के दिन 1515 में निष्कासित किया गया।
  • चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा 1 जनवरी 1651 बने।
  • स्कॉटलैंड में में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत 1600 से हुयी।
  • छत्रपति शिवाजी ने आज ही के दिन 1664 में सूरत अभियान शुरु किया।
  • महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना 1 जनवरी 1727 में की।
  • औस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर 1 जनवरी 1738 हस्ताक्षर किये गए।
  • पेशवा माधव राव प्रथम का निधन होने के बाद  आज ही के दिन 1772 में उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
  • डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स ऑफ लंदन) का 1 जनवरी 1785 में पहला अंक प्रकाशित हुआ।
  • अफ्रीकी देश आज ही के दिन 1808 में सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
  • बेल्जियम और हॉलैंड के बीच जोनहोवेन संधि पर 1 जनवरी 1833 में हस्ताक्षर किये गए।
  • भारतीय दंड संहिता आज ही के दिन 1862 में लागू किया गया।
  • लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का जन्म 1 जनवरी 1875 में हुआ था।
  • इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया आज ही के दिन 1877 में भारत की साम्राज्ञी बनी।
  • देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत आज ही के दिन 1880 में हुई।
  • भारत प्रसिद्ध राजनेता सम्पूर्णानन्द का जन्म 1 जनवरी 1890 में हुआ था
  • भारत के महान क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म 1 जनवरी 1892 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म 1 जनवरी 1894 में हुआ था।
  • ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को 1906 में स्वीकार किया।
  • अमेरिका ने निकारागुआ पर आज ही के दिन 1909 में हमला किया।
  • रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना आज ही के दिन 1912 में हुई।
  • प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का जन्म 1 जनवरी 1914 को हुआ।
  • भारतीय राजकुमारी नूर इनायात ख़ाँ का जन्म 1 जनवरी 1914 को हुआ।
  • महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये 1 जनवरी 1915 में वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
  • उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा आज ही के दिन 1918 में की।
  • समाजवादी विचारधारा के महान भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का जन्म 1 जनवरी 1920 को हुआ।
  • दैनिक हिंदुस्तान के संपादक व 1964 से 1970 तक भारत की प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और 1980 में दुर्ग से सांसद चुने गए चंदूलाल चंद्राकर का जन्म 1 जनवरी 1921 को हुआ था।
  • अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय आज ही के दिन 1928 में सेन एंतोनियो में खोला गया।
  • भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त का 1 जनवरी 1933 में निधन हुआ।
  • 1950-60 की हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का जन्म 1 जनवरी 1936 को हुआ था।
  • भारत के प्रांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वे पूर्व उप-प्रधानमन्त्री चौधरी देवीलाल के बेटे औमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1936 को हुआ था।
  • प्रख्यात उपन्यासकार काशीनाथ सिंह का जन्म 1 जनवरी 1937 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध तेलुगु लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव का निधन 1 जनवरी 1940 में निधन हुआ।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 में हुआ था।
  • भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म 1 जनवरी 1943 को हुआ था।
  • इटली का संविधान 1 जनवरी 1948 को अस्तित्‍व में आया था।
  • बिहार की राजधानी पटना के पास आज ही के दिन 1948 में स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
  • कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा आज ही के दिन 1949 में हुई।
  • निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता का जन्म 1 जनवरी 1950 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध गीतकार एवं उर्दू कवि राहत इंदौरी का जन्म 1 जनवरी 1950 में हुआ था।
  • ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा आज ही के दिन 1951 में किया।
  • बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 में हुआ था।
  • हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार उदय प्रकाश का जन्म 1 जनवरी 1952 में हुआ था।
  • राजनीतिज्ञ सलमान खुर्शीद का जन्म 1 जनवरी 1953 में हुआ था।
  • भूटान ने पहला डाक टिकट 1 जनवरी 1955 में जारी किया गया।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का 1 जनवरी 1955 में निधन हुआ।
  • मोरक्को ने स्वतंत्रता आज ही के दिन 1956 में हासिल की।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगवंतराव मंडलोई 1 जनवरी 1957 को मुख्यमंत्री चुने गए।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का जन्म  1 जनवरी 1961 में हुआ था।
  • टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण 1 जनवरी 1971 में प्रतिबंधित किया गया।
  • 1 जनवरी 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
  • हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म 1 जनवरी 1975 को हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बने नारायण दत्त तिवारी 1 जनवरी 1976 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए ।
  • एयर इंडिया का बोइंग 747 आज ही के दिन 1978 में हादसे का शिकार हुआ था. इस विमान में सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई थी।
  • हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री तनीशा का जन्म 1 जनवरी 1978 में हुआ था।
  • जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाने वाले प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी डी. एन. खुरोदे का निधन 1 जनवरी 1983 में  हुआ।
  • लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण आज ही के दिन 1985 में अनिवार्य घोषित हुआ।
  • भारत और पाकिस्तान ने आज ही के दिन 1992 में पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
  • चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन 1 जनवरी 1993 में हुआ।
  • उत्तरी अफ़्रीका आज ही के दिन 1994 में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
  • विश्व व्यापार संगठन 1 जनवरी 1995 में अस्तित्व में आया।
  • सिंगापुर 1 जनवरी 1996 में एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
  • कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2001 में कोलकाता हुआ था।
  • चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को आज ही के दिन 2004 में गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
  • इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज ही के दिन 2005 में दोबारा भूकम्प के झटके आए।
  • 1 जनवरी 2006 को दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता ‘साफ़्टा’ लागू  हुआ।
  • 2007 में आज ही के दिन विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त हुए।
  • उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर ‘वैट’  1 जनवरी को लागू किया गया।
  • पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक प्रताप चन्द्र 1 जनवरी 2008 में निधन हुआ।
  • भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
  •  भूटान के इतिहास में  आज़ ही के दिन 2008 में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
  • थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आज ही के दिन 2009 में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1 जनवरी 2013 में मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
  • 1 जनवरी 2013 को उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में ‘महात्मा गांधी जनकल्याण समिति’ के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
  •  आज़ ही के दिन 2013 को अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
  • एंटोनियो गुटेरेस ने  आज़ ही के दिन 2017 को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
  • बॉलीवुड फिल्मों में हंसी कलाकार के रूप में कार्य करने वाले कादर खान एक बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता रहे कादर खान का निधन 1 जनवरी 2019 को हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 1 जनवरी को घटित घटनाओं, 1 जनवरी का इतिहास – 1 January History Hindi, Today History in Hindi 1 January, 1 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 1 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close