आज इस आर्टिकल में हम आपको 1 दिसंबर का इतिहास – 1 December History Hindi के बारे में बताएगे।
1 दिसंबर का इतिहास – 1 December in History Hindi
![1 दिसंबर का इतिहास](https://i0.wp.com/jivanihindi.com/wp-content/plugins/a3-lazy-load/assets/images/lazy_placeholder.gif?resize=181%2C181)
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
इतिहास – 1 दिसंबर का इतिहास
- स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल आज ही के दिन 1640 में स्वतंत्र हुआ।
- दसवाँ मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का जन्म 1 दिसंबर 1699 में हुआ।
- भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म 1 दिसंबर 1878 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म 1 दिसंबर 1885 में हुआ।
- भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म 1 दिसंबर 1886 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म 1 दिसंबर 1903 में हुआ।
- भारत-चीन जंग में अहम भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म 1 दिसंबर 1924 में हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म 1 दिसंबर 1931 में हुआ।
- काेलकाता और ढाका के बीच आज ही के दिन 1933 में विमान सेवा की शुरूआत हुई।
- प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म 1 दिसंबर 1954 में हुआ।
- प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म 1 दिसंबर 1954 में हुआ।
- अमरीकी राज्य अलबामा में आज ही के दिन 1955 में एक काली महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।
1959 से 1988 तक
- अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने 1 दिसंबर 1959 में संधि पर हस्ताक्षर किये।
- बाहरी अंतरिक्ष से आज ही के दिन 1959 में पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
- नागालैंड 1 दिसंबर 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
- बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 1 दिसंबर 1965 में स्थापना हुई।
- इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 1 दिसंबर 1973 में 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
- वर्जीनिया के अपरविले में आज ही के दिन 1974 में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए और 92 की मौत हो गई।
- महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का निधन 1 दिसंबर 1974 में हुआ।
- अंगोला 1 दिसंबर 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने आज ही के दिन 1976 में खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का निधन 1 दिसंबर 1985 में हुआ।
- अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत आज ही के दिन 1987 में डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने 1988 में बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- बांग्लादेश में 1988 में आज ही के दिन आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई और पांच लाख लाेग बेघर हो गए थे।
1990 से 2015 तक – 1 दिसंबर का इतिहास
- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का निधन 1 दिसंबर 1990 में निधन हुआ।
- एड्स जागरूकता दिवस की 1 दिसंबर 1991 में शुरुआत हुई।
- दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में आज ही के दिन 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित हुई।
- चेचेन्या को 1 दिसंबर 1997 में विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1 दिसंबर 2000 में तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
- अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर आज ही के दिन 2001 में तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा किया।
- ऑस्ट्रेलिया ने आज ही के दिन 2002 में इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
- नेपाल ने 1 दिसंबर 2006 में नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
- चीन के सान्या में आज ही के दिन 2007 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
- बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन 1 दिसंबर 2008 में हुआ था।
- अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का 2015 में निधन हुआ।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 1 दिसंबर को घटित घटनाओं, 1 दिसंबर का इतिहास – 1 December History Hindi, Today History in Hindi 1 December, 1 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 1 December events के बारे में बताया.
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।
इसे भी पढ़े – 28 नवंबर का इतिहास – 28 November in History Hindi
दिसंबर का इतिहास आरंभ करने का आभार
धन्यवाद् ! आपका साथ हमें सभी को जानकारी करी देने के लिए हर दिन बेहतर बनता है