1 अप्रैल का इतिहास – 1 April History Hindi
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
1 अप्रैल का इतिहास – 1 April History Hindi

- फ्रांस में आज ही के दिन 1582 में फूल्स डे की शुरूआत हुई।
- पोप चार्ल्स IX ने 1 अप्रैल 1582 में पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
- सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म 1 अप्रैल 1621 में हुआ।
- जापान में आज ही के दिन 1793 में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत हो गई।
- कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 1 अप्रैल 1839 में शुरू किया गया था।
- कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए आज ही के दिन 1878 में खोला गया।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल 1889 में हुआ।
- फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच आज ही के दिन 1891 में दूरभाष संपर्क शुरू हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म 1 अप्रैल 1891 में हुआ।
- आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का निधन 1 अप्रैल 1907 को हुआ था।
- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक केदारनाथ अग्रवाल का जन्म 1 अप्रैल 1911 में हुआ।
- भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1911 में जन्म हुआ।
- 1912 में आज ही के दिन दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
- अमेरिकी लेखक विलियम मैनचेस्टर का जन्म 1 अप्रैल 1922 में हुआ।
- एडोल्फ़ हिटलर को आज ही के दिन 1924 में बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन वह केवल 9 महिने तक जेल में रहे।
- उपन्यासकार मिलान कुंदेरा का जन्म 1 अप्रैल 1929 में हुआ।
- 1930 में आज ही के दिन देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
- पाकिस्तान कराची में 1 अप्रैल 1933 में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल 1935 से काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक
- ऑफ इंडिया एक्ट आज ही के दिन 1934 कानून बनाया था।
- हिन्दी सिनेमा की 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का जन्म 1 अप्रैल 1936 में हुआ।
- ओडिशा को बिहार से अलग करके आज ही के दिन 1936 में एक नया राज्य बनाया गया।
- भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म 1 अप्रैल 1937 में हुआ।
- भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म 1 अप्रैल 1941 में हुआ।
- भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन 1 अप्रैल 1969 में महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
- भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 1 अप्रैल 1973 में ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
- दूरदर्शन को रेडियो से अलग करके आज ही के दिन 1976 में दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
- स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल 1976 को एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
- भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ़ नाम की विभाजन रेखा तैयार करने वाले सर सिरिल रैडक्लिफ़ का निधन 1 अप्रैल 1977 को हुआ।
- ईरान 1 अप्रैल 1979 में मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।
- भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का जन्म 1 अप्रैल 1984 में हुआ।
- भारत में ग़रीबी के स्तर में कमी लाने और ग़रीबों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए 1 अप्रैल 1989 को राजीव गांधी ने जवाहर रोजगार गारंटी योजना को लागू किया
- आठवीं पंचवर्षीय योजना आज ही के दिन 1992 में प्रारंभ हुई।
- मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी आज ही के दिन 1997 में बनीं।
- नीदरलैंड में समलैंगिक विवाह को आज ही के 2001 में कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।
- पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन 1 अप्रैल 2010 को हुआ था।
- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन 1 अप्रैल 2015 को हुआ था।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 1 अप्रैल को घटित घटनाओं, 1अप्रैल का इतिहास – 1 April History Hindi, Today History in Hindi 1 April , 1 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 1 April events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।