1 अगस्त का इतिहास – 1 August History Hindi | आज इस आर्टिकल में हम आपको 1 अगस्त का इतिहास – 1 August History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.
Read This -> 14 अप्रैल का इतिहास – 14 April History Hindi
1 अगस्त का इतिहास – 1 August History Hindi

- 1 अगस्त विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में भी मनाया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है।
- प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में 1498 को उतरा।
- मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक उर्फ़ी शीराजी का निधन आज ही के दिन 1591 में हुआ था।
- स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को 1648 में औपचारिकता दी गयी और आज के ही दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
- नए लंदन ब्रिज को 1 अगस्त, 1831 में यातायात के लिए खोल दिया गया।
- पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ ज़िन्दाँ रानी का निधन आज ही के दिन 1863 में हुआ था।
- उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म 1 अगस्त,1869 को हुआ था।
- कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य आज के दिन 1876 में बना।
- स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म 1 अगस्त,1882 को हुआ था।
- ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा 1 अगस्त,1883 को शुरू की गयी।
- पहला चीन और जापान युद्ध 1 अगस्त,1894 में शुरू हुआ।
- प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 1 अगस्त,1899 को हुआ था।
- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद निसार का जन्म आज ही के दिन 1910 में हुआ था।
- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म 1 अगस्त,1913 को हुआ था।
- हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबु देवकीनन्दन खत्री का निधन आज के दिन ही 1913 में हुआ था।
- जर्मनी ने 1 अगस्त, 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने 1 अगस्त, 1916 को बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
- महात्मा गांधी ने 1920 में आज ही के दिन असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
- महात्मा गांधी ने 1 अगस्त, 1920 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को वापिस लौटाया।
- विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन 1 अगस्त,1920 को हुआ था।
- अमरीकी टेनिस खिलाड़ी जैक क्रेमर का जन्म आज ही के दिन 1921 में हुआ।
- वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर फ्रैंक वोरेल का जन्म 1924 को आज ही के दिन हुआ था।
- सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का जन्म 1 अगस्त,1924 को हुआ।
- जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त,1932 को हुआ था।
- तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने 1 अगस्त,1936 को बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
- प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र का जन्म आज ही के दिन 1939 को हुआ था।
- भारत और पाकिस्तान के बीच 1 अगस्त,1947 में शक्तियों का बंटवारा हुआ।
- लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल 1 अगस्त, 1947 में बने।
- प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1 अगस्त,1952 में सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
- क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को आज ही के दिन 1953 में गिरफ्तार किया गया।
- देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण 1 अगस्त, 1953 को किया गया।
- पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म आज ही के दिन 1955 में हुआ था।
- नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना 1 अगस्त 1957 को हुई।
- आचार्य विनोबा भावे को आज ही के दिन 1958 में रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
- पाकिस्तान की राजधानी कराची को 1 अगस्त, 1960 में बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
- युगल टेनिस खिलाड़ी मार्टिन डैम का जन्म1 अगस्त, 1972 में हुआ।
- दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट1 अगस्त 1975 में बनीं।
- तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने 1 अगस्त 1992 में विजाग स्टील प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।
- हब्बल दूरबीन ने 1 अगस्त, 1995 में शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
- भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी (N. C. Chaudhary) का निधन 1 अगस्त,1999 को हुआ था।
- ईरान में 1 अगस्त, 2000 को महिलाएं भी इमाम बनीं।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन 1 अगस्त, 2000 को हुआ था।
- श्रीलंका ने 1 अगस्त, 2004 में प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। जिसमें सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
- सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन 1 अगस्त, 2005 को हुआ था।
- जापान ने आज ही के दिन 2006 में दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
- क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो ने 1 अगस्त, 2006 को अपनी सारी शक्ति अपने भाई राउल को दे दिया।
- वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने आज ही के दिन 2007 में तीन रजत पदक जीते।
- अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने 2008 में आज ही भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
- भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन 1 अगस्त, 2008 को हुआ था।
- अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित किसानों की आत्महत्या और मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित पीपली लाइव को 1 अगस्त, 2010 में 31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- फिलीपीन्स, ताईवान तथा चीन में 1 अगस्त, 2012 को साओला तूफान में 82 लोगों की मौत तथा डेढ लाख लोग बेघर हो गए थे।
- 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में विशेष समारोह में वर्ष 2013 से 2017 के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार 2013 के लिए नजमा हेबतुल्ला, 2014 के लिए हुक्मदेव नारायण यादव, 2015 के लिए गुलाम नबी आज़ाद, 2016 के लिए दिनेश त्रिवेदी और 2017 के लिए भर्तृहरि मेहताब को दिए गए।
आखरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 1 अगस्त को घटित घटनाओं, 1 अगस्त का इतिहास – 1 August History Hindi, Today History in Hindi 1 August, 1 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 1 August events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है.
Read This -> जमनालाल बजाज की जीवनी – Jamnalal Bajaj Biography Hindi