Aaj Ka Itihas

10 दिसंबर का इतिहास – 10 December History Hindi

10 दिसंबर का इतिहास – 10 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 10 दिसंबर का इतिहास – 10 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

10 दिसंबर का इतिहास – 10 December in History Hindi

  • फ्रांस ने आज ही के दिन 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
  • औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत यशवंतसिंह का निधन 10 दिसंबर 1679 में हुआ।
  • मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला 10 दिसंबर 1799 में फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।
  • डचो ने आज ही के दिन 1816 में सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म 10 दिसंबर 1870 में हुआ।
  • वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसंबर 1878 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मौलाना मोहम्मद अली का जन्म 10 दिसंबर ,1878 में रामपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच आज ही के दिन 1887 में बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म 10 दिसंबर 1888 में हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगवतराव मंडलोई का जन्म 10 दिसंबर 1892 को खंडवा में हुआ था।
  • नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन 10 दिसंबर 1896 में हुआ था।
  • तस्मानिया में आज ही के दिन 1902 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का जन्म10 दिसंबर 1902 में हुआ।
  • पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को आज ही के दिन 1903 में भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म 10 दिसंबर 1908 में हुआ।
  • सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच आज ही के दिन 1947 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1950 में आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।
  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने 10 दिसंबर 1960 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।
  • सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच 10 दिसंबर 1961 में राजनयिक संबंध समाप्त हुआ।
  • मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का निधन 10 दिसंबर 1963 में हुआ था।
  • अफ्रीकी देश जंजीबार ने आज ही के दिन 1963 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • गुजरात में 10 दिसंबर 1992 में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।
  • यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज आज ही के दिन 1994 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन 10 दिसंबर 1995 में हुआ था।
  • भारतीय कवि और ब्लॉगर मानस मादरेचा का जन्म 10 दिसंबर 1996 में हुआ।
  • अमर्त्य सेन को आज ही के दिन 1998 में स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • नवाज़ शरीफ़ आज ही के दिन 2000 में सह परिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित हुआ।
  • भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि  का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था।
  • अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस को आज ही के दिन 2002 में दिवालिया घोषित किया गया।
  • कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच आज ही के दिन 2003 में हुयी वार्ता विफल हुई ।
  • आज ही के दिन 2004 में हुए ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
  • कज़ाकिस्तान में हुए आज ही के दिन 2005 में राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का निधन 10 दिसंबर 2006 में सैंटियागो में हुआ था।
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ़ ने 10 दिसंबर 2007 में पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
  • मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन 10 दिसंबर 2009 में हुआ था।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल ने 10 दिसंबर 2018 को  IST भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 10 दिसंबर को घटित घटनाओं, 10 दिसंबर का इतिहास – 10 December History Hindi, Today History in Hindi 10 December, 10 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 10 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close