10 नवंबर का इतिहास – 10 November History Hindi।
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
- अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक इबने अरबी का निधन 10 नवंबर 1240 में हुआ।
- ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म 10 नवंबर 1483 को हुआ।
- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म 10 नवंबर 1750 में हुआ।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 10 नवंबर 1848 में हुआ।
- 20वीं सदी के हिंदुस्तानी संगीत में सबसे महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक अब्दुल करीम खान का जन्म 10 नवंबर 1872 में किरना घराने में उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ।
- गोटलिएब डेमलेर ने आज ही के दिन 1885 में दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
- भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन 10 नवंबर 1908 में हुआ।
- अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म 10 नवंबर1909 में हुआ।
- राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म 10 नवंबर 1920 में हुआ।
- हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन 10 नवंबर 1931 में हुआ
- रोमानिया में आज ही के दिन 1940 को आए भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए तथा 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए।
- अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को आज ही के दिन 1950 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
- राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आज ही के दिन 1951 में प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
- अमेरिका में 10 नवंबर 1951 को डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा प्रारम्भ हुई।
- फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का निधन 10 नवंबर 1970 को हुआ।
- बिल गेट्स ने आज ही के दिन 1983 में विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य आज ही के दिन 1989 में शुरू हुई।
- पुलिस ने आज ही के दिन 1994 में श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
- न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन 10 नवंबर 1995 में शुरू हुआ।
- भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन 10 नवंबर 1995 में हुआ।
- नाइजीरिया में पर्यावरण कार्यकर्ता-नाट्यकार केन सारो वीवा के साथ आठ लोगों को आज ही के दिन 1995 में सरकार ने फांसी दी।
- वर्ल्ड कॉम और एमसीआई कम्युनिकेशन ने 37 बिलियन में विलय की घोषणा 10 नवंबर 1997 में की। यह उस वक्त तक अमेरिका का सबसे बड़ा विलय था।
- चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद 10 नवंबर 1997 में समाप्त हुई।
- गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य 10 नवंबर 2000 में प्रारम्भ हुआ।
- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज ही के दिन 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
- आस्ट्रेलिया ने 10 नवंबर 2002 में इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
- झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर आज ही के दिन 2004 में घोषित।
- चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने 10 नवंबर 2005 में तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
- आज ही के दिन 2005 में जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मौत हो गई।
- कोलम्बो में 10 नवंबर 2006 को श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
- एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने 10 नवंबर 2007 को ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
- भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने आज ही के दिन 2008 में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- भारत ने 10 नवंबर 2008 में आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
- सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने 10 नवंबर 2008 में अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
- नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा आज ही के दिन 2008 में की।
- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन 10 नवंबर 2013 में हुआ।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 10 नवंबर को घटित घटनाओं, 10 नवंबर का इतिहास – 10 November History Hindi, Today History in Hindi 10 November, 10 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 10 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।