Aaj Ka Itihas

10 अप्रैल का इतिहास – 10 April History Hindi

10 अप्रैल का इतिहास – 10 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

10 अप्रैल का इतिहास – 10 April History Hindi

10 April History Hindi
10 April History Hindi
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने आज ही के दिन 1816 में वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
  • पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म 10 अप्रैल 1847 में हुआ।
  • हेनरी बेर्घ ने 10 अप्रैल 1866 में न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
  • इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने आज ही के दिन 1868 में टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने आज ही के दिन 1875 में आर्यसमाज की स्थापना की।
  • स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का जन्म 10 अप्रैल 1880 में जन्म हुआ।
  • राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को आज ही के दिन 1887 में स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
  • राम चंद्र चटर्जी 1889 में आज ही के दिन गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
  • भारतीय उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला का जन्म 10 अप्रैल 1894 में हुआ था।
  • बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म 10 अप्रैल 1897 में हुआ था।
  • टाइटेनिक आज ही के दिन 1912 में ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
  • प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का 1916 में आज ही के दिन आयोजन किया गया।
  • ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन आज ही के दिन 1922 में शुरू हुआ था।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल 1928 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1930 में पहली बार सिंथेटिक रबक का उत्पादन हुआ।
  • हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1931 में हुआ था।
  • विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन 10 अप्रैल 1931 में हुआ था।
  • बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का जन्म 10 अप्रैल 1932 में हुआ था।
  • आस्ट्रिया आज ही के दिन 1938 में जर्मनी का एक राज्य बन गया।
  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जन्म 10 अप्रैल, 1944 को गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में हुआ था।
  • भारतीय राजनेता नारायण राणे का जन्म 10 अप्रैल 1952 में हुआ था।
  • जापान के तत्कालीन युवराज आकिहितो ने मिचिको से 1959 में आज ही के दिन शादी की।
  • पनडुब्बी “यूएसएस थ्रेशर” के 10 अप्रैल 1963 में समुद्र में डूबने से 123 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
  • ईरान में 10 अप्रैल 1972 में आए भूकंप से लगभग 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
  • भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह “इनसेट-1ए” का आज ही के दिन 1982 में सफल प्रक्षेपण।
  • उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का निधन 10 अप्रैल 1984 में हुआ था।
  • भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन 10 अप्रैल 1995 में हुआ था।
  • उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के बीच आज ही के दिन 1998 में समझौता सम्पन्न हुआ था।
  • भारत व ईरान के बीच 10 अप्रैल 2001 में तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • अमेरिका ने 2003 में आज ही के दिन इराक पर कब्जा कर लिया।
  • यूरोपीय देश पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की का 10 अप्रैल 2010 में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी 96 लोगों की मौत हो गई।
  • केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में आज ही के दिन 2016 में लगे भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 10 अप्रैल को घटित घटनाओं, 10 अप्रैल का इतिहास – 10 April History Hindi, Today History in Hindi 10 April , 10 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 10 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-M924QKM7ZY
Close