10 अगस्त का इतिहास – 10 August History Hindi |
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है।
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.
Read This -> 9 अगस्त का इतिहास – 9 August History Hindi
10 अगस्त का इतिहास – 10 August History Hindi

- वियतनामी सम्राट ली होन का जन्म 10 अगस्त 941 को हुआ था।
- आरागॉन के जेम्स द्वितीय का जन्म 10 अगस्त 1267 में हुआ।
- बोहेमिया के जॉन का जन्म 10 अगस्त 1296 में हुआ।
- इतालवी कार्डिनल फ्रांसिस्को ज़बरेला का जन्म 10 अगस्त 1360 में हुआ।
- जर्मनी के अल्बर्ट द्वितीय का जन्म 10 अगस्त 1397 को हुआ।
- जर्मन वकील और राजनीतिज्ञ याकूब स्टर्म वॉन स्टर्मेक का जन्म 10 अगस्त 1489 ई० में हुआ।
- पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को आज ही के दिन 1500 ई० में देखने वाले पहले यूरोपीय बने।
- पुर्तगाजी सैनिकों ने आज ही के दिन 1511 में मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।
- वेलोइस के मेडेलीन का जन्म 10 अगस्त 1520 को हुआ।
- जर्मन अरगनिस्ट और संगीतकार हिरोनिमस प्रेटोरियस का जन्म 10 अगस्त 1560 में हुआ।
- फ्रांसीसी गणितज्ञ और अकादमिक गाइल्स डे रोबर्वल का जन्म 10 अगस्त 1602 को हुआ।
- इतालवी पादरी और मिशनरी यूसेबियो कीनो का जन्म 10 अगस्त 1645 में हुआ।
- ओटोमन सम्राज्य और ऑस्ट्रिया ने आज ही के दिन 1664 में शांति के लिए वसवार की संधि पर हस्ताक्षर किए।
- इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने आज ही के दिन 1675 में ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।
- हालैंड और फ्रांस के बीच 10 अगस्त 1678 को निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- रूसी चित्रकार और अकादमिक एंटोन लोसेंको का जन्म 10 अगस्त 1737 में हुआ।
- कर्लोस तृतीय 1759 में आज ही के दिन स्पेन का सम्राट बना।
- अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से 10 अगस्त 1776 को लंदन पहुंचे।
- तुर्की ने 1787 में आज ही के दिन रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- पेरिस में 10 अगस्त 1793 को लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। 200 साल पुराने पश्चिमी कला इतिहास इस संग्रहालय में दर्ज है और इनमें से एक है मोनालीसा।
- इक्वाडोर ने 10 अगस्त 1809 को स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- मिसौरी आज ही 1821 में अमेरिका का 24वां राज्य बना।
- सीरिया में आज ही के दिन 1822 में आये विनाशकारी भूकंप से 20,000 लोगों की मौत हुई।
- कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में 10 अगस्त 1831 को चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।
- अमेरिकी कांग्रेस ने आज ही के दिन 1846 में स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के विधेयक को मंजूरी दी।
- प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म 10 अगस्त 1860 को हुआ था।
- 1897 में आज ही के दिन जर्मन केमिस्ट फेलिक्स होफमैन ने दर्द निवारक दावा एस्पिरिन का आविष्कार किया था। एस्पिरिन विश्व स्तर पर सबसे अधिक उपयोग की जाने वाले दवाओं मे से एक है। प्रति वर्ष इसकी लगभग 50 से 120 अरब गोलियों की खपत होती है।
- देश के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरी का जन्म 10 अगस्त, 1894 ब्रह्रापुर, ओड़िशा में हुआ था।
- भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म 10 अगस्त 1916 को हुआ था।
- प्रथम विश्व युद्ध में 10 अगस्त 1920 को पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- इटली और स्पेन के बीच आज ही के दिन 1926 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- आज ही के दिन 1962 में बच्चों का पसंदीदा कार्टून स्पाइडर मैन पहली बार अमेजिंग फैंटेसी नामक कॉमिक्स बुक में नजर आया था। इस काल्पनिक सुपर हीरो को लेखक – संपादक स्टेन ली और लेखक – कलाकार स्टीव डिटको ने डिजायन किया था। स्पाइडर मैन पर कई सारी फ़िल्में और कार्टून सीरियल भी बन चुके है।
- द्वितीय विश्व युद्ध में 10 अगस्त 1945 को जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।
- चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 में हुआ था।
- अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने 10 अगस्त 1966 में केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने के लिए पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।
- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त “पार्षद” का निधन 10 अगस्त 1977 में हुआ था।
- उपग्रह एसएलवी-3 का प्रक्षेपण 10 अगस्त 1979 को किया गया।
- भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन 10 अगस्त 1980 को हुआ था।
- पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान आज ही के दिन 1990 में शुक्र पर पहुंचा था।
- प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन 10 अगस्त 1995 को हुआ था।
- चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने 10 अगस्त 1999 को दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
- भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन 10 अगस्त 1999 में हुआ था।
- श्रीलंका में 10 अगस्त 2000 को सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आर। विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए
- 10 अगस्त 2000 को जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
- अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को 10 अगस्त 2001 में रूस का सशर्त समर्थन किया था।
- यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने आज ही के दिन 2003 में अंतरिक्ष में शादी रचाई थी।
- इंग्लैंड में 10 अगस्त 2003 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच आज ही के दिन 2004 में दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए गए।
- तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में 10 अगस्त 2006 को श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
- अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर10 अगस्त 2008 को सहमति बनी।
- आज ही के दिन 2008 में चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
- आज ही के दिन 2010 में भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया।
- 10 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री ने जैव ईंधन दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन्य जीव, वन और तटवर्ती नियमन क्षेत्र से संबंधित मंजूरी देने के लिए “परिवेश” वेब पोर्टल की शुरूआत की।
Read This -> 8 अगस्त का इतिहास – 8 August History Hindi
आखरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 10 अगस्त को घटित घटनाओं, 10 अगस्त का इतिहास – 10 August History Hindi, Today History in Hindi 10 August, 10 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 10 August events के बारे में बताया
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित कोई घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है.