Aaj Ka Itihas

10 सितंबर का इतिहास – 10 September History Hindi

10 सितंबर का इतिहास – 10 September History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

10 सितंबर का इतिहास – 10 September History Hindi

  • प्रशिया ने आज ही के दिन 1785 में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • साइमन बोलिवर10 सितंबर 1823 को पेरु के राष्ट्रपति बने।
  • एलियस होवे ने आज ही के दिन 1846 में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
  • हवाई द्वीप में 10 सितंबर 1847 को पहला थियेटर खुला।
  • प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रणजी का जन्म 10 सितंबर 1872 को हुआ था।
  • हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म 10 सितंबर 1890 में हुआ।
  • राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म10 सितंबर 1892 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म 10 सितंबर1895 को हुआ था।
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म 1887 को हुआ था।
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म 1912 को हुआ था।
  • फ्रांस एवं जर्मनी के बीच 1914 में मार्ने का युद्ध समाप्त।
  • भारतीय क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन 1915 को हुआ था।
  • बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन 1923 को हुआ था।
  • जर्मनी ने 1926 में ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
  • आज ही के दिन 10 सितम्बर सन् 1935, में दून विद्यालय की स्थापना सतीश संजन दास द्वारा की गयी थी जो भारत के जाने-माने निजी/स्वतंत्र विद्यालयों में से एक है।
  • कनाडा ने 1939 को द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • जर्मनी की सेना ने 10 सितंबर 1943 में रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
  • आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म 10 सितंबर 1944 को हुआ था।
  • ब्रिटेन ने आज ही के दिन 1951 में ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया।
  • सोवियत संघ ने 10 सितंबर 1961को नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • विजेता भारतीय सैनिक परमवीर चक्र सन्मानित होशियार सिंह दहिया का निधन 10 सितंबर 1965 में हुआ।
  • संसद ने आज ही के दिन 1966 में पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
  • भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को हुआ।
  • सेंट्रल लंदन में 10 सितंबर 1973 को बम धमाके हुए।
  • अफ्रीकी देश गिनी ने आज ही के दिन 1974 में पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
  • इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का आज ही के दिन 1976 में लाहौर से अपहरण हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 10 सितंबर 1996 को व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध किया था।
  • येवगेनी प्रीमाकोव को 10 सितंबर 1998 में रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत हुए।
  • यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड आज ही के दिन 2002 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक 10 सितंबर 2003 को कानकुन में प्रारम्भ हुआ।
  • नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को आज ही के दिन 2007 में स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
  • स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग 10 सितंबर 2008 को शुरू हुआ।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने आज ही के दिन 2008 में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
  • जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर आज ही के दिन 2009 में राजी हुए।
  • भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 10 सितंबर 2011 में 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
  • इराक में 10 सितंबर 2013 को सिलसिलेवार बम धमाकों में 16 लोगों की मौत हो गई।
  • पूर्वोत्तर जापान में 10 सितंबर 2015 को बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।
  • रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने आज ही के दिन 2016 में स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 10 सितंबर को घटित घटनाओं, 10 सितंबर का इतिहास – 10 September History Hindi, Today History in Hindi 10 September, 10 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 10 September events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close