Aaj Ka Itihas

11 अप्रैल का इतिहास – 11 April History Hindi

11 अप्रैल का इतिहास – 11 April History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

11 अप्रैल का इतिहास – 11 April History Hindi

11 April History Hindi
11 April History Hindi
  • भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 में हुआ।
  • महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल 1869 में जन्म हुआ।
  • अफ्रीकी – अमेरिकी महिलाओं के उच्च शिक्षा के लिए आज ही के दिन 1881 में स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।
  • प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म 11 अप्रैल 1887 को हुआ।
  • भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म 11 अप्रैल 1904 को हुआ।
  • इजरायल में तेल अवीव शहर की 1909 में आज ही के दिन स्थापना हुई।
  • देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन 11 अप्रैल 1910 को हुआ था।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की आज ही के दिन 1919 में स्थापना की गई।
  • आज ही के दिन 1924 में पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
  • ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला 11 अप्रैल 1930 में जनता के लिये खोला गया।
  • भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रामानाथन कृष्णन का जन्म 11 अप्रैल 1937 को हुआ।
  • आज ही के दिन 1945 में अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई थी।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म 11 अप्रैल 1946 को हुआ।
  • थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी का जन्म 11 अप्रैल 1951 में हुआ था।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने आज ही के दिन 1968 सिविल राइट एक्ट पर साइन किए।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1970 में चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
  • USSR ने 11 अप्रैल 1972 में अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
  • प्रसिद्द साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन 11 अप्रैल 1977 को हुआ था।
  • भारतीय मोडल पूनम पांडे का जन्म 11 अप्रैल 1991 में हुआ था।
  • अग्नि 2 मिसाइल का आज ही के दिन 1999 में परीक्षण किया गया।
  • फिलीपींस की सरकार द्वारा आज ही के दिन 1999 में ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा की गई।
  • भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को सन 2000 में आज ही के दिन उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
  • पाकिस्तान ने 11 अप्रैल 2003 में 12वीं बार शारजाह कप जीता।
  • स्वीडन में वैज्ञानिकों ने 2008 में आज ही के दिन आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन 11 अप्रैल 2009 को हुआ था।
  • पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का निधन 11 अप्रैल 2010 में विमान दुर्घटना में हुआ था।
  • थाइलैंड की सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच आज ही के दिन 2010 में हुई झड़पों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा 800 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
  • वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन 11 अप्रैल 2010 को हुआ था।
  • आज ही के दिन मिन्स्क मेट्रो में एक विस्फोट से बेलारूस में 15 लोग मारे गए और 204 लोग घायल हो गए।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 11 अप्रैल को घटित घटनाओं, 11 अप्रैल का इतिहास – 11 April History Hindi, Today History in Hindi 11 April , 11 April History Today Hindi, Today Event History in Hindi 11 April events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close