Aaj Ka Itihas

11 अक्टूबर का इतिहास – 11 October History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 11 अक्टूबर का इतिहास – 11 October History Hindi के बारे में बताएगे।

11 अक्टूबर का इतिहास – 11 October History Hindi

11 अक्टूबर का इतिहास
11 अक्टूबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की
बात नहीं है।

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज
की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है।

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 11 अक्टूबर का इतिहास

  • ईसाई धर्मगुरु पोप लियो दशम ने आज ही के दिन 1521 ई. में इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को धर्मरक्षक की पदवी दी थी।
  • जार पीटर महान रूस की राजगद्दी पर 11 अक्टूबर 1689 ई. को बैठा था।
  • अमेरिका के संस्थापकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन इंग्लैंड से अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 11 अक्टूबर 1726 ई. को पहुँचे थे।
  • कलकत्ता (अब कोलकाता) में 11 अक्टूबर 1737 ई. को भूकंप से 3 लाख लोगों की मौत हुई, आधा शहर इस प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया था।
  • अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एल्वा एडीसन ने अपने पहले आविष्कार के पेटेंट के लिए 11 अक्टूबर 1869 ई. को आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
  • कलकत्ता (अब कोलकाता) में आज ही के दिन 1737 में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
  • अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने 11 अक्टूबर 1869 को अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
  • अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने आज ही के दिन 1881 में कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
  • मिल्स ने आज ही के दिन 1887 ई. में स्वचालित सीढ़ियों का पेटेंट हासिल किया था।
  • जेम्स प्रेसकॉट जूल का निधन 11 अक्टूबर 1889 में हुआ वे अँग्रेज़ भौतिक वैज्ञानिक जिनके नाम पर ऊर्जा का मात्रक का नामकरण जूल किया गया।
  • प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का जन्म 11 अक्टूबर 1889 में हुआ।
  • महान संगीतज्ञ ऐंटन ब्रॉटनर का निधन 11 अक्टूबर 1896 में हुआ।
  • लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 में हुआ।
  • आज ही के दिन थियोडोर रूजवेल्ट हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति 1910 में बने।

1911 से 1984 तक

  • विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन 11 अक्टूबर 1911 में हुआ।
  • समाजसेवी चंडिका अमृतराव देशमुख का जन्‍म 11 अक्टूबर 1916 हुआ था।
  • ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म 11 अक्टूबर 1916 में हुआ।
  • न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण 11 अक्टूबर 1932 को किया गया।
  • ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण आज ही के दिन 1936 ई. में हुआ था।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने आज ही के दिन 1939 में अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु
    कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
  • भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 में हुआ।
  • च्यांग काई शेकी की सरकार और माओत्से तुंग की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच चीनी गृहयुद्ध 11 अक्टूबर 1945 ई. को शुरू हुआ था।
  • भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर का जन्म 11 अक्टूबर 1946 में हुआ।
  • प्रसिद्ध उपन्यासकार, प्रसिद्ध उपन्यास लिज़ौंपो तेख़िबला ज़ाँकोक्तो (ज़ॉमॉख़ीज़ युज़ेनक्लिमो कॉकतो का निधन 11 अक्टूबर 1963 में हुआ।
  • अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण आज ही के दिन 1968 में किया गया।
  • मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश पनामा ने 11 अक्टूबर 1972 ई. को अपना नया संविधान अमल में लाया था।
  • माओत्से तुंग की पत्नी जियांग क्वींग और चार अन्य लोगों को चीनी सरकार का तख्ता पलट की साजिश रचने के
    आरोप में आज ही के दिन 1976 ई. को गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन 11 अक्टूबर 1984 को अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।

1987 से 2012 तक – 11 अक्टूबर का इतिहास

  • भारत की शांति सेना ने 11 अक्टूबर 1987 को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की. यह अभियान लिट्टे का
    कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था
  • अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने 11 अक्टूबर 1994 को राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
  • दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा आज ही के दिन 2000 में हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध किया गया।
  • त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा आज ही के दिन 2001 में की।
  • नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने 11 अक्टूबर 2002 को लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन 11
    अक्टूबर 2002 में हुआ।
  • तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर 2005 को लौटे।
  • ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को आज ही के दिन 2007 में वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने 11 अक्टूबर 2008 को धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था.
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज ही के दिन 2008 में नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में
    चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
  • आज ही के दिन 2012 में आज ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया में बालिकाओं के साथ हो रहे अपराध और हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। दुनिया में हर दस में से एक लड़की बीस साल की उम्र तक होने से पहले यौन शोषण का शिकार होती है।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 11 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 11 अक्टूबर का इतिहास – 11 October History Hindi, Today History in Hindi 11 October, 11 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 11 October events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 10 अक्टूबर का इतिहास – 10 October History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

3 Comments

  1. दीना पाठक का निधन गूग्गल में 13 अक्टूबर 2002 बताया गया है।

    1. हमने जानकारी पूर्णता मुआयना करके ही वितरित की है पृथ्वी राज जी.

  2. क्षमा प्रार्थी हूँ दीना पाठक नही विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन गूग्गल में 13 अक्टूबर 1911 दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close