Aaj Ka Itihas

11 सितंबर का इतिहास -11 September History Hindi

11 सितंबर का इतिहास – 11 September History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

11 सितंबर का इतिहास -11 September History Hindi

  • ऐलॅक्सैण्डर हैमिलटन अमेरिका के प्रथम वित्त सचिव आज ही के दिन 1789 में नियुक्त किया गया।
  • आज ही के दिन वर्ष 1803 को द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध के अंतर्गत दिल्ली लड़ाई की शुरुआत की गयी थी।
  • अमेरीकी लेखक ओ. हेनरी का जन्म 11 सितंबर 1862 में हुआ।
  • सुब्रह्मण्य भारती का जन्म 11 सितंबर 1882 में हुआ।
  • प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन 11 सितंबर 1896 को शिकागो, अमेरिका में आयोजित हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 में हुआ।
  • प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म 11 सितंबर 1901 में हुआ।11 सितम्बर 1906 को महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म 11 सितंबर 1911 को हुआ।
  • अमेरिकी नौसेना ने आज ही के दिन 1919 को होंडुरास पर आक्रमण किया।
  • आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म 11 सितंबर 1919 को हुआ।
  • तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का निधन 11 सितंबर 1921 को हुआ।
  • आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आज ही के दिन 1922 को सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल का आरंभ हुआ।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन 1939 में इराक और सऊदी अरब ने एक साथ मिलकर जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का 11 सितंबर 1941को निर्माण शुरू हुआ।
  • ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन 11 सितंबर 1948 में हुआ।
  • इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली फ्लोरेंस चैडविक आज ही के दिन 1951 में पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे थे।
  • विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना आज ही के दिन 1961 में हुई।
  • मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने आज ही के दिन 1962 में अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए थे.
  • प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन 11 सितंबर 1964 में हुआ।
  • भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आज ही के दिन 1965 में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।
  • भारतीय सेना का एक सैनिकबाबा हरभजन सिंह का निधन 11 सितंबर 1968 को हुआ।
    एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट 11 सितंबर 1968 को दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई।
  • शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख़्रुश्चेव का निधन 11 सितंबर 1971 को हुआ।
  • मिस्र में आज ही के दिन 1971 में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • भारतीय गुरु नीम करोली बाबा का निधन 11 सितंबर 1973 में हुआ।
  • चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का आज ही के दिन 1973 में सैन्य तख्तापलट हुआ।
  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रेया सारन का जन्म 11 सितंबर 1982 में हुआ।
  • हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन 11 सितंबर 1987 को हुआ।
  • शिकागो में 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में 11 सितंबर 1996 को पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
  • अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में 6 हजार से अधिक लोग मारे गए थे । न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को 11 सितंबर, 2001 को दो अपहृत वाणिज्यिक एयरलाइनरों द्वारा हमला करने के बाद आतंकवादी हमलों के दौरान नष्ट कर दिया गया था।
    आज ही के दिन स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की 2003 में एक अस्पताल में मौत हुई थी।
  • चीन के विरोध के बावजूद 11 सितंबर 2003 को तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राषट्रपति जॉर्ज बुश मिले।
  • गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा आज ही के दिन 2005 में की।
  • पेस और डेम की जोड़ी ने आज ही के दिन 2006 में अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
  • भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती 2006 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित किए गए।
  • प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने आज ही के दिन 2006 में भारतीय नागरिकता की मांग की।
  • स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को 11 सितंबर 2006 को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज ही के दिन 2006 में अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
  • येरूशलम से सटे डेविड शहर में 11 सितंबर 2007 को लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
  • रक्षा वैज्ञानिकों ने आज ही के दिन 2011 में बनायी ‘ल्यूकोडर्मा’ की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
  • सोमालिया की सेना के साथ 11 सितंबर 2012 को संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
  • मिस अमेरिका 2017, 90 वीं मिस अमेरिका पेजेंट, 11 सितंबर, 2016 को अटलांटिक सिटी, न्यू जर्सी के बोर्डवॉक हॉल में आयोजित किया गया था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 11 सितंबर को घटित घटनाओं, 11 सितंबर का इतिहास – 11 September History Hindi, Today History in Hindi 11 September, 11 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 11 September events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close