Aaj Ka Itihas

12 जनवरी का इतिहास – 12 January History Hindi

12 जनवरी का इतिहास – 12 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 12 जनवरी का इतिहास – 12 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

12 जनवरी का इतिहास – 12 January in History Hindi

  • राजमाता जीजाबाई का जन्म 12 जनवरी 1598 को महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ।
  • फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन 12 जनवरी 1665 में हुआ।
  • छत्रपति शाहू जी को आज ही के दिन 1708 में मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
  • ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को आज ही के दिन 1757 में पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
  • भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ।
  • लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का 1866 में गठन हुआ।
  • भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म 1869 को वाराणसी में हुआ।
  • अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म 1876 को अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुआ।
  • प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेन गुप्ता का जन्म 1886 को कैम्ब्रिज, इंग्लैण्ड में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म 1899 को आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना गाव में हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा उमाशंकर दीक्षित का जन्म 1901 को ‎ उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में हुआ।
  • पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 1908 में पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
  • भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म 1917 को जबलपूर शहर में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक, गायक और संगीतकार सी. रामचन्द्र का जन्म 12 जनवरी 1918 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ।
  • पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन 12 जनवरी 1924 में हुआ।
  • गोपीनाथ साहा की कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर आज ही के दिन 1924 में ग़लती से एक आदमी ने हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़ का जन्म 12 जनवरी 1931 को कोहाट, पाकिस्तान में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को 12 जनवरी 1934 में चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
  •  आज ही के दिन 1948 में महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
  • भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन 12 जनवरी 1941 में हुआ।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म 12 जनवरी 1964 को दिल्ली में हुआ।
  • भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने आज ही के दिन 1964 में मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
  • जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा 12 जनवरी 1964 में की।
  • राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को लखनऊ शहर में हुआ।
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ।
  • दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन 12 जनवरी 1976 में हुआ।
  • स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर आज ही के दिन 1984 से हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गयी।
  • रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर आज ही के दिन 1990 में प्रतिबंध लगाया।
  • अमरीकी संसद ने 12 जनवरी 1991 में कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
  • भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन 12 जनवरी 1992 में हुआ।
  • यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर आज ही के दिन 1998 में सहमत हुए।
  • भारत का आज ही के दिन 2001 में इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात की गई।
  • भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद 12 जनवरी  2003 में संसद की अध्यक्ष बनीं।
  • दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, “आरएमएस क्वीन मैरी 2” ने आज ही के दिन 2004 में अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी 2005 में हुआ।
  • टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का आज ही के दिन 2005 में प्रक्षेपण किया।
  • भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर आज ही के दिन 2006 में हस्ताक्षर किए।
  • आज ही के दिन 2007 में आयी आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित हुए।
  • कोलकाता में 12 जनवरी 2008 में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
  • 2009 में आज ही के दिन प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
  • विश्व के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन 12 जनवरी 2008 में हुआ।
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने 12 जनवरी 2009 में दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
  • 12 जनवरी 2010 को हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ सुरजीत सिंह बरनाला का निधन 14 जनवरी 2017 को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में हुई।
  • 2018 में आज ही के दिन इसरो ने100वाँ उपग्रह लॉन्च किया और एक साथ 31 सैटेलाइट्स भेजे।
  • 12 जनवरी 2020 को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 12 जनवरी को घटित घटनाओं, 12 जनवरी का इतिहास – 12 January History Hindi, Today History in Hindi 12 January, 12 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 12 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close