12 मार्च का इतिहास – 12 March History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 12 मार्च का इतिहास – 12 March History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
12 मार्च का इतिहास – 12 March in History Hindi
- ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त हुए पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन 12 मार्च 604 AD. में हुआ था।
- ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आज ही के दिन 1365 में विश्वविद्यालय की स्थापना।
- यहूदियों को 12 मार्च 1496 में सीरिया से बाहर निकाला गया।
- अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप आज ही के दिन 1609 में अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
- बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण 12 मार्च 1612 में मौत हो गयी।
- ब्रिटेन ने आज ही के दिन 1664 में न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
- अमेरिका में 12 मार्च 1755 में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
- 1838 में एक ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म 12 मार्च 1838 में हुआ।
- भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को 12 मार्च 1872 को फाँसी दी गयी।
- ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर आज ही के दिन 1904 में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
- 1913 में भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म 12 मार्च 1913 में हुआ था।
- महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए आज ही के दिन 1922 में अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
- डेनमार्क ने 12 मार्च 1926 में एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
- अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का जन्म 12 मार्च 1927 में हुआ था।
- कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के आज ही के दिन 1928 में टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
- महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 में साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की।
- जर्मनी ने आज ही के दिन 1938 में ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
- ब्रिटिश सैनिकों ने 12 मार्च 1942 में अंडमान द्वीप खाली किया।
- भारत सरकार ने 12 मार्च1954 में साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
- आज ही के दिन 1958 में ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
- मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का निधन 12 मार्च 1960 में हुआ था।
- एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगवंतराव मंडलोई 12 मार्च 1962 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए ।
- अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को 12 मार्च 1964 में आठ साल कैद हुई।
- एक भारतीय राजनेता गोविन्द नारायण सिंह 30 जुलाई 1967 से 12 मार्च 1969 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
- अमेरिका में 1970 में आज ही के दिन मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
- बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 में हुआ।
- आज ही के दिन 1992 में मारिशस गणराज्य घोषित।
- मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
- प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन 12 मार्च 1998 में हुआ था।
- 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन 12 मार्च 1999को हुआ था।
- सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की 12 मार्च 2003 को बेलग्रेड में हत्या कर दी गई।
- ईराक में 2006 में आज ही के दिन सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ हुआ।
- जमैका में 12 मार्च 2007 में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
- विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का निधन 12 मार्च 2008 को रूस में 117 वर्ष की आयु में हुआ था।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 12 मार्च को घटित घटनाओं, 12 मार्च का इतिहास – 12 March History Hindi, Today History in Hindi 12 March, 12 March History Today Hindi, Today Event History in Hindi 12 March events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।