Aaj Ka Itihas

12 जुलाई का इतिहास -12 July History Hindi

12 जुलाई का इतिहास – 12 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

12 जुलाई का इतिहास – 12 July History Hindi

12 July History Hindi
12 July History Hindi
  • रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म 12 जुलाई 100 ईसा पूर्व में हुआ।
  • पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में आज ही के दिन 1096 को क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
  • आज ही के दिन 1290 में इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
  • लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को 12 जुलाई 1346 में रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
  • लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन 12 जुलाई 1489 में हुआ।
  • इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने आज ही के दिन 1543 में छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
  • नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर आज ही के दिन 1673 में हस्ताक्षर हुए।
  • शिवाजी ने 12 जुलाई 1674 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
  • विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने 1690 में आज ही के दिन रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
  • अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने12 जुलाई 1801 में फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
  • जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने आज ही के दिन 1812 में कनाडा पर हमला किया।
  • भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का आज ही के दिन 1823 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 12 जुलाई 1862 में मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
  • बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना 12 जुलाई 1879 में हुई थी।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 12 जुलाई 1895 को हुआ था।
  • ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म आज ही के दिन 1912 में बनी।
  • टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में 12 जुलाई 1918 को विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
  • आज ही के दिन 1935 में बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
  • प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने 1943 में आज ही के दिन नाजियों को हराया 12000 मरे।
  • महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 12 जुलाई 1949 में हटाया गया।
  • अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने आज ही के दिन 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  • भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 12 जुलाई 1960 में हुई।
  • अलकनंदा नदी में आज ही के दिन 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
  • क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई 1965 को हुआ।
  • गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म  12 जुलाई 1972 को मदुरै, तमिलनाडु, भारत में हुआ था
  • आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 12 जुलाई 1982 को हुआ था।
  • प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 12 जुलाई 1982 को हुआ था।
  • दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर आज ही के दिन 1989 को खोला गया।
  • रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने आज ही के दिन 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
  • जापान में 12 जुलाई 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
  • फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात आज ही के दिन 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  • नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान में हुआ।
  • 1.7 अरब लोगों ने आज ही के दिन 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
  • 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 12 जुलाई 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • भारतीय सेना में कार्यरत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन 12 जुलाई 1999 को बिहार रेजिमेंट (इन्फेंट्री) की सातवीं बटालियन का लेफ्टिनेंट आयुक्त किया गया।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 12 जुलाई 1999 को हुआ था।
  • भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा आज ही के दिन 2001 में प्रारम्भ हुई।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर आज ही के दिन 2003 में बातचीत के लिए सहमत।
  • मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 12 जुलाई 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
  • आज ही के दिन 2006 में इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
  • विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 12 जुलाई 2013 को हुआ था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 12 जुलाई को घटित घटनाओं, 12 जुलाई का इतिहास – 12 July History Hindi, Today History in Hindi 12 July , 12 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 12 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close