Aaj Ka Itihas

13 जून का इतिहास – 13 June History Hindi

13 जून का इतिहास – 13 June History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

13 जून का इतिहास – 13 June History Hindi

13 June History Hindi
13 June History Hindi
  • जलालुद्दीन फ़िरोजशाह 13 जून 1420 में दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
  • ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने 13 जून 1625 में फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
  • इंग्लैंड ने आज ही के दिन 1721 को मैड्रिड के साथ संधिपत्र पर हस्ताक्षर किया।
  • सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाईव ने 13 जून 1757 में मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
  • ब्रिटिस अमेरिका के उपनिवेश रोड आयरलैंड ने आज ही के दिन 1774में दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया। वह ऐसा करने वाली पहला उपनिवेश था।
  • कनाडा के वैंकूवर शहर में आज ही के दिन 1886 को आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
  • क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म 13 जून 1879 में हुआ।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 13 जून 1888 में श्रम विभाग का गठन किया।
  • हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म 13 जून 1923 में हुआ।
  • आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार 1927 में स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
  • इंग्लैंड और फ्रांस ने आज ही के दिन 1932 में शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधम सिंह को13 जून 1940 में लंदन में फाँसी दे दी गई।
  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज ही के दिन 1943 में पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म 13 जून 1944 में हुआ।
  • 13 जून 1944 को नाजी जर्मनी ने  V-1 बमों से हमला शुरू किया।
  • संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने आज ही के दिन 1951 में प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया।
  • 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने आज ही के दिन 1956 में स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
  • राजकुमार नरोत्तम सिंह 13 जून 1960 में आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।
  • न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म 13 जून 1970 में हुआ।
  • भारतीय सेना के एक अधिकारी अरुण खेत्रपाल ने 13 जून 1971 को अपना सेन्य जीवन शुरू किया।
  • आज ही के दिन 1976 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजराइल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज कर दी।
  • इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से 13 जून 1978 में हटे।
  • किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री 13 जून 1993 में बनीं।
  • फ्रांस ने आज ही के दिन 1995 को घोषणा की कि वे दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करेगा।
  • दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में 13 जून 1997 को आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में 13 जून 2000 को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मिले।
  • नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में आज ही के दिन 2001 को दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार किया ।
  • 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा आज ही के दिन 2002 में समाप्त हुई ।
  • डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री 13 जून 2003 में नियुक्त हुए ।
  • लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में 13 जून 2004 को राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
  • 2005 में आज ही के दिन ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत हुआ।
  • पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में 13 जून  2005 को बरी कर दिया गया था।
  • नाइजीरिया और कैमरून ने 13 जून  2006 में सीमा विवाद पर समझौता किया।
  • टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आज ही के दिन 2008 में आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
  • तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन 13 जून 2008 में हुआ।
  • चीन और ताइवान ने आज ही के दिन 2008 में विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • हजारीबाग के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पुणे निर्वाचित भाजपा के एक ऐसे प्रतिभा संपन्न राजनेता यशवंत सिंहा ने 13 जून 2009 को  भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
  • प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का निधन 13 जून 2012 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन 13 जून 2016 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 13 जून को घटित घटनाओं, 13 जून का इतिहास – 13 June History Hindi, Today History in Hindi 13 June , 13 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 13 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close