Aaj Ka Itihas

13 सितंबर का इतिहास -13 September History Hindi

13 सितंबर का इतिहास – 13 September History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> के. एम. चांडी की जीवनी – K. M. Chandy Biography Hindi

13 सितंबर का इतिहास – 13 September History Hindi

  • फ्रांस के राजा लुई14वें ने 13 सितंबर 1791 में नया संविधान अंगीकार किया।
  • एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई आज ही के दिन 1882 में लड़ी गई।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैनरी कॉटन का जन्म 1845 को हुआ था।
  • इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म 13 सितंबर1909 को हुआ था।
  • अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म 13 सितंबर 1912 को हुआ था।
  • प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई आज ही के दिन 1914 में शुरू हुई।
  • पोलिश संसद द्वारा जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम आज ही के दिन 1922 में पारित कर दिया गया।
  • लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर तब तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
  • स्पेन में 13 सितंबर 1923 को सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • भारत की महिला क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला का जन्म 13 सितंबर 1926 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध कवि श्रीधर पाठक का निधन 13 सितंबर 1928 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन 13 सितंबर 1929 को हुआ था लाहौर जेल में 13 सितंबर 1929 को भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद जतिन दास की मौत हो गई।
  • प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म 13 सितंबर 1939 को हुआ था।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म 13 सितंबर 1946 को हुआ था।
  • प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने आज ही के दिन 1947 में 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
  • उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने आज ही के दिन 1948 में सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
  • अल्बानिया 13 सितंबर 1968 को वारसाॅ संधि से अलग हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को हुआ था।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन 13 सितंबर 1997 को हुआ था।
  • भारत के विश्वनाथन आनंद ने 13 सितंबर 2000 को शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
  • ओसामा बिन लादेन को आज ही के दिन 2001 में पकड़ने के लिए अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
  • इस्रायल ने आज ही के दिन 2002 में फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने आज ही के दिन 2005 में मानकों की घोषणा की।
  • इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन 13 सितंबर 2006 को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू किया ।
  • नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने आज ही के दिन 2007 में बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
  • रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन ने आज ही के दिन 2007 में प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्‍वीकार करते हुए केन्‍द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
  • दिल्ली में 13 सितंबर 2008 को तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल हो गए।
  • लोक सभा में 13 सितंबर 2009 को एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
  • चन्द्रमा पर आज ही के दिन 2009 में बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
  • भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन 13 सितंबर 2012 को हुआ था।
  • तालिबान आतंकवादियों ने आज ही के दिन 2013 में अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।
  • आज ही के दिन 2019 में भोपाल में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरन नाव पलटने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई।

Read This -> तमिलिसाइ सौंदराराजन की जीवनी – Tamilisai Soundararajan Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 13 सितंबर को घटित घटनाओं, 13 सितंबर का इतिहास – 13 September History Hindi, Today History in Hindi 13 September, 13 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 13 September events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close