Aaj Ka Itihas

14 जनवरी का इतिहास – 14 January History Hindi

14 जनवरी का इतिहास – 14 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 14 जनवरी का इतिहास – 14 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

14 जनवरी का इतिहास – 14 January in History Hindi

  • पोप लियो एक्स ने आज ही के दिन 1514 में दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
  • मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म 14 जनवरी 1551 में हुआ।
  • यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने आज ही के दिन 1641 में मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
  • आज ही के दिन 1659 में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
  • प्रसिद्ध खगोलशास्त्री एडमंड हैली का निधन 14 जनवरी 1742 को हुआ
  • फ्रांसीसी जनरल लेली ने आज ही के दिन 1760 में पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
  • भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच आज ही के दिन 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
  • अमरीका ने ब्रिटेन के साथ 14 जनवरी 1784 में शांति संधि की पुष्टि की।
  • मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म 14 जनवरी 1804 में हुआ।
  • इंग्लैंड और स्पेन ने आज ही के दिन 1809 में ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
  • नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का 14 जनवरी 1858 में भंडाफोड़ हुआ।
  • पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ आज ही के दिन 1867 में जंग का ऐलान किया।
  • समाज सुधारक मंगूराम का जन्म 14 जनवरी 1886 में हुआ।
  • ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म 14 जनवरी 1896 में हुआ।
  •  हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म 14 जनवरी 1905 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1907 में हुए जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से अधिक लोग मारे गये।
  • रेमंड पोंकारे आज ही के दिन 1912 में फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म 14 जनवरी 1918 में हुआ।
  • फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को आज ही के दिन 1918 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • सुप्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को ढाका मे हुआ था।
  • हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन 14 जनवरी 1937 को हुआ।
  • स्‍वतंत्र भारत की पहली महिला राजदूत विजय लक्ष्मी पंडित के पति रणजीत सीताराम पंडित का निधन 14 जनवरी 1944 को हुआ था।
  • ईरान में मुहम्मद सईद ने आज ही के दिन 1950 में सरकार का गठन किया।
  • जगदगुरु कृपालु महाराज ने 14 जनवरी 1954 में 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
  • अल्जीरिया के शहरों में आज ही के दिन 1962 में हुए आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
  • इंडोनेशिया ने 14 जनवरी 1966 में राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
  • आज ही के दिन 1969 में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
  • ‘आदिवासियों का मसीहा’ तथा ‘वनवासी संघ’ की स्थापना करने वाले मोतीलाल तेजावत का निधन 14 जनवरी 1969 को हुआ।
  • विश्व फुटबाल लीग की स्थापना 14 जनवरी 1974 में की गयी।
  • सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को आज ही के दिन 1975 में समाप्त किया।
  •   राजस्थान के लौह पुरुष दामोदर लाल व्यास का निधन 14 जनवरी 1976 को हुआ था
  • श्रीमती इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन 1982 में 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
  • ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 14 जनवरी 1986 में 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
  • मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में आज ही के दिन 1986 में संविधान लागू हुआ।
  • 14 जनवरी 1989 से इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
  • इज़रायल ने जार्डन के साथ 14 जनवरी 1992 में शांतिवार्ता शुरू की।
  • भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 में हुआ।
  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म14 जनवरी 1942 में हुआ।
  • अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म 14 जनवरी 1967 में हुआ।
  • भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म 14 जनवरी 1977 में हुआ।
  • यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर आज ही के दिन 1994 में हस्ताक्षर।
  • भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को 14 जनवरी 1999 में समर्पित किया गया।
  • कम्प्यूटर के बादशाह बिल गेट्स ने आज ही के दिन 2000 में स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
  • नेपाल में अंतरिम संविधान को 14 जनवरी  2007 में मंजूरी मिली।
  • सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की आज ही के दिन 2009 में घोषणा की।
  • आज ही के दिन 2011में जन विरोध और क्रांति के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जायन अल-​आबिदिन बिन अली देश छोड़ सऊदी अरब भागे।
  • 2012 में आज ही के दिन इराक के बसरा में आत्मघाती हमले से 53 मारे गए और 130 लोग घायल हुए।
  • इंग्लैण्ड के अभिनेता एलन रिकमैन  का निधन 14 जनवरी 2016 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता राजेश विवेक  14 जनवरी 2016 को हुआ था।
  • 14 जनवरी 2017 को बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगों की मृत्यु हुई।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ सुरजीत सिंह बरनाला का निधन 14 जनवरी 2017 को हुआ।
  • आज ही के दिन 2020 में केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 14 जनवरी को घटित घटनाओं, 14 जनवरी का इतिहास – 14 January History Hindi, Today History in Hindi 14 January, 14 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 14 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close