Aaj Ka Itihas

14 अगस्त का इतिहास -14 August History Hindi

14 अगस्त का इतिहास – 14 August History Hindi |

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है.

Read This -> 13 अगस्त का इतिहास – 13 August History Hindi

14 अगस्त का इतिहास -14 August History Hindi

14 August History Hindi
14 August History Hindi
  • इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्डो दा विंची का जन्म14 अगस्त 1452 को हुआ।
  • अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना आज ही के दिन 1848 में हुई।
  • 14 अगस्त 1862 को बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
  • बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर कोआज ही के दिन 1888 में दिया गया।
  • 1893 में आज ही फ्रांस में पेरिस पुलिस ऑर्डिनेंस के पारित होने के बाद गाड़ियों का पंजीयन किया जाना शुरू हुआ। सभी गाड़ियों पर उनके मालिकों के नाम और पता लिखा जाना अनिवार्य किया गया। पंजीयन दस्तावेज़ 1899 में बनाए गए।
  • मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री एस. के. पाटिल का जन्म 14 अगस्त 1900 को हुआ था।
  • 14 अगस्त 1908 को इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
  •  चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ आज ही के दिन 1917 में युद्ध की घोषणा की।
  • 1920 में आज ही बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।
  • भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म आज ही के दिन 1924 में हुआ था
  • अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने आज ही के दिन 1935 में सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
  • 14 अगस्त 1936 को बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।
  • बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) आज ही के दिन 1938 में टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
  • पोलैंड पर नाजी जर्मनी के आक्रमण के साथ ही आरंभ होने वाला यह विश्व युद्ध जापान में आज ही के दिन 1939 को समाप्त हो गया।
  • प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का निधन 14 अगस्त 1941 में हुआ।
  • ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच आज ही के दिन 1941 में कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
  •  दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर 14 अगस्त 1945 को विवश हुआ।
  • मुहम्मद अली जिन्ना 1945 में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने।
  • आज ही के दिन 1947 भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
  • 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान का स्वाधिनता दिवस। सत्ता का हस्तांतरण ठीक मध्यरात्री को हुआ था पर पाकिस्तान अपना कौमी दिवस 14 अगस्त को मनाता है जबकी भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाता है।
  • भारतीय अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त 1956 में हुआ था। वे अब तक 350 से भी अधिक फिल्में कर चुके है।
  • मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से 14 अगस्त 1968 को सम्मानितकिए गए।
  • भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे का जन्म आज ही के दिन 1968 में हुआ था।
  • 14 अगस्त 1971को बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
  • पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट आज ही के दिन 1975 में किया।
  • 1975 में आज ही के दिन दुनिया में सबसे लंबे समय तक प्रदर्शित की जाने वाली साइ-फाइ कॉमेडी फिल्म ‘द रोकी हॉरर पिक्चर शो’ लंदन में रिलीज हुई। शुरुआत में इसे लोगों ने बहुत पसंद किया लेकिन देखते ही देखते दुनिया इसकी मुरीद हो गई। आज भी हैलोवीनके समय इसका प्रदर्शन किया जाता है।
  • आज ही के दिन लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने 1980 में हड़ताल की। कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन अहम है।
  • खाशाबा जाधव का निधन आज ही के दिन 1984 में हुआ। वे भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
  • भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू  का निधन 14 अगस्त 1988 को हुआ।
  • प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक अमृतराय का निधन आज ही के दिन 1996 में हुआ था।
  • भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का निधन 14 अगस्त 2000 को हुआ।
  • 14 अगस्त 2001को मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता और आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
  • आज ही के दिन 2002 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में 14 अगस्त 2006 को पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
  • आज ही के दिन 2006 में इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
  • दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन आज ही के दिन 2007 में हुआ था।

Read This ->  सैयद शहाबुद्दीन की जीवनी – Syed Shahabuddin Biography Hindi

  • 14 अगस्त 2007 को पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
  • भारत सरकार ने आज ही के दिन 2010 में 64वें स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में शहीद हुए सेना चिकित्सा कोर के मेजर एल ज्योतिन सिंह को अशोक चक्र तथा विनोद चौबे और मेजर दविंद्र सिंह जस को कीर्ति चक्रप्रदान करने की घोषणा की।
  • प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन 14 अगस्त 2011 को हुआ।
  • 14 अगस्त 2013 को मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
  • प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का निधन 14 अगस्त 2017 को हुआ।

आखरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 14 अगस्त को घटित घटनाओं, 14 अगस्त का इतिहास – 14 August History Hindi, Today History in Hindi 14 August, 14 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 14 August events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित कोई घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है.

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close