Aaj Ka Itihas

14 जुलाई का इतिहास -14 July History Hindi

14 जुलाई का इतिहास – 14 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

14 जुलाई का इतिहास – 14 July History Hindi

14 July History Hindi
14 July History Hindi
  • फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा आज ही के दिन 1223 में बने।
  • बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने 14 जुलाई 1456 में ऑटोमन को पराजित किया।
  • आज ही  के दिन 1536 में फ्रांस एवं पुर्तागल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • मुगल बादशाह शाहजहां ने आज ही के दिन 1636 में औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म 14 जुलाई 1656 में हुआ था।
  • फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत आज ही के दिन 1789 में हुई।
  • आज ही के दिन 1798 में अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
  • कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 14 जुलाई 1850 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1853 में न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए।
  • भारत के एक महान समाज सुधारक गोपाल गणेश आगरकर का जन्म 14 जुलाई 1856 को हुआ था।
  • कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने 14 जुलाई 1861 में मशीनगन बनाई।
  • आज ही के दिन 1864 में अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज की।
  • प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म 14 जुलाई 1900 में हुआ था।
  • यूरोपीय गुट ने आज ही के दिन 1900 को चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभान गुप्ता का जन्म 14 जुलाई 1902 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म 14 जुलाई 1909 में हुआ था।
  • पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने आज ही के दिन 1914 में हासिल किया।
  • हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान 14 जुलाई 1927 में शुरू हुई।
  • भारतीय जनता पार्टी के एक राजनेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कैलाश चंद्र जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपल्या, देवास राज्य, ब्रिटिश भारत मे हुआ
  • जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत आज ही के दिन 1933 में हुई।
  • 1940 में आज ही के दिन द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म 14 जुलाई 1942 में हुआ था।
  • टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 14 जुलाई 1945 में हुआ था।
  • CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण आज ही के दिन 1951 में किया गया।
  • आज ही के दिन 1958 में इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
  • मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई 1965 में किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
  • जयपुर में आज ही के दिन 1969 को मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत हुई।
  • अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 14 जुलाई 1969 में 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1972 में आज ही के दिन भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन 14 जुलाई 1975 में हुआ था।
  • अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने आज ही के दिन 1976 में जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
  • अमेरिका ने 14 जुलाई 1979 में अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
  • ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत 1987 में आज ही के दिन हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने 14 जुलाई 1996 में पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
  • मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री 14 जुलाई 1999 को नियुक्त किया।
  • रूस की येलेना इसिनबायेवा ने आज ही के दिन 2003 में महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन 14 जुलाई 2003 में हुआ था।
  • फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने आज ही के दिन 2007 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • मिस्र की सरकार ने 14 जुलाई 2014 में इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • आज ही के दिन 2014 में इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान 14 जुलाई 2015 में बना।
  • अंतरराष्ट्रीय ख्याति के विशिष्ट चित्रकार ललित मोहन राय का निधन 14 जुलाई 2018 को दुमका में हुआ था.

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 14 जुलाई को घटित घटनाओं, 14 जुलाई का इतिहास – 14 July History Hindi, Today History in Hindi 14 July, 14 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 14 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close