14 सितंबर का इतिहास – 14 September History Hindi।
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> जवाहरलाल नेहरु की जीवनी – jawaharlal-nehru Biography Hindi
14 सितंबर का इतिहास – 14 September History Hindi

- हिंदी दिवस पहली बार 14 सितम्बर 1953 को मनाया था ।
- डेनमार्क में 14 सितंबर 1770 को प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
- फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा आज ही के दिन 1814 में अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।
- विलियम वेंटिक, भारत में 14 सितंबर 1833 को पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
- अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की 14 सितंबर 1901 को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- पीटर स्टॉलिपिन रूसी क्रांतिकारी आज ही के दिन 1911 में शहीद हुए।
- फ़िल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) का जन्म 14 सितंबर 1914 को हुआ था।
- रूस आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर 1917 को एक गणतंत्र घोषित हुआ।
- कथाकर मोहन थपलियाल का जन्म 14 सितंबर 1921 को हुआ था।
- प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को हुआ।
- फ़िल्मों के निर्माता राजकुमार कोहली का जन्म 14 सितंबर 1930 को हुआ था।
- प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म 14 सितंबर 1932 को हुआ था।
- 1939 में आज ही के दिन दुनिया का पहला हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इस हेलिकॉप्टर की यह उड़ान सिर्फ कुछ ही सेकंड की थी और इस दौरान यह हेलिकॉप्टर बंधा हुआ था। इसे अमेरिका मूल के इगोर सिकोरस्की ने डिजायन किया था।
- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का निधन 14 सितंबर 1947 को हुआ था।
- संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था.हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष14 सितम्बर को मनाया जाता है।14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राष्ट्रभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- लूना- 2 1959 आज ही के दिन में चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।
- खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना 14 सितंबर 1960 को की।
- ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज का गठन आज ही के दिन 1960 में किया था.
- भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का जन्म 14 सितंबर 1963 को हुआ था।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का निधन 14 सितंबर 1971 को हुआ था।
- मोनैको की राजकुमारी ग्रेस, जो कार दुर्घटना में घायल हो गई थीं, की मौत आज ही के दिन 1982 में हुई ।
- भारतीय अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था।
- ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को आज ही के दिन 1985 में जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फ़ौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
- हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार रामकृष्ण शिंदे का निधन 14 सितंबर 1985 को हुआ था।
- आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि चंद्रसिंह बिरकाली का निधन 14 सितंबर 1992 को हुआ था।
- माइक्रोसॉफ्ट, जेनरल इलेक्ट्रिक को आज ही के दिन 1998 में पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार् स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गइ।
- किरीबाती, नाउरू और टोंगा 14 सितंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
- माइक्रोसॉफ्ट ने आज ही के दिन 2000 में विंडोज एम.ई. की लांचिंग की।
- प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 14 सितंबर 2000 को अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।
- ओसामा बिन लादेन को आज ही के दिन 2001 में पकड़ने के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किया गया।
- गुयाना-बिसाउ में सेना ने 14 सितंबर 2003 को राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
- एस्टोनिया यूरोपीय संघ में 14 सितंबर 2003 को शामिल हुआ।
- परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में 14 सितंबर 2006 को सहमति।
- आज ही के दिन 2006 में तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।
- 14 सितंबर 2006 को विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती किया गया।
- जापान ने आज ही के दिन 2007 में तानेगाशिया स्थित प्रेक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
- मिर्जा गालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान राल्फ रसेल का निधन 14 सितंबर 2008 को हुआ था।
- रुस के पेर्म क्राई में 14 सितंबर 2008 को पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।
- भारत ने आज ही के दिन 2009 में श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। भारत में लिएण्डर पेस व चेकगणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
- पैरा ओलंपिक आज ही के दिन 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 14 सितंबर को घटित घटनाओं, 14 सितंबर का इतिहास – 14 September History Hindi, Today History in Hindi 14 September, 14 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 14 September events के बारे में बताया.
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।
Hindi Diwas is also on 14th September, you forgot to mention it, add it to your list.
जानकारी साँझा करने के लिए शुक्रिया