Aaj Ka Itihas

15 जनवरी का इतिहास – 15 January History Hindi

15 जनवरी का इतिहास – 15 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 15 जनवरी का इतिहास – 15 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

15 जनवरी का इतिहास – 15 January in History Hindi

  • एलिजाबेथ प्रथम इंग्लैंड की 15 जनवरी 1559 को वेस्टमिंस्टर ऐबी में कार्लिस्ले के कैथोलिक पादरी ओवेन ओग्लेथोर्प के द्वारा राजमुकुट पहनाया गया और रानी घोषित किया गया।
  • आज ही के दिन 1759 में लंदन के मोंटेगुवे हाउस में दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माने जाने वाले ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
  • 1761 ई. में भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का निधन 15 जनवरी 1761 में हुआ था।
  • विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना 15 जनवरी 1784 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म 15 जनवरी 1856 में हुआ था।
  • पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का जन्म 15 जनवरी 1888 में हुआ था।
  •  गोमांतक दल के सबसे खतरनाक क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म 15 जनवरी 1918 में हुआ था।
  •  राजनीतिज्ञ बाबा साहेब भोंसले का जन्म 15 जनवरी 1921 में हुआ था।
  • भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी  जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले खाशाबा जाधव का जन्म 15 जनवरी 1926 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1934 में नेपाल और भारत में बहुत जबरदस्त भूकंप आया उसमें करीब 18 हजार लोगों की जाने गयी।
  • प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म 15 जनवरी 1938 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1949 को ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 में हुआ था।
  • भारतीय खाद्य निगम की स्थापना आज ही के दिन 1965 में हुईं।
  •  अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म 15 जनवरी 1957 में हुआ था।
  • अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर पुर्तग़ाल ने आज ही के दिन 1975 में हस्ताक्षर किये।
  • भारतीय अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1988 में भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए यह उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि हैं।
  • बाल्कन के देश मैसिडोनिया को  15 जनवरी 1992 में बुल्गारिया ने मान्यता दी।
  •  भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन 15 जनवरी 1998 में हुआ।
  • ढाका में त्रिदेशीय बांग्लादेश, भारत तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन आज ही के दिन 1998 में प्रारम्भ हुआ था।
  • क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश ब्रिटिश हाईकोर्ट ने 15 जनवरी 2006 में दिया।
  • आज ही के दिन 2007 में इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख एवं सद्दाम हुसैन के सौतेले भाई फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने वाले तपन सिन्हा का निधन 15 जनवरी 2009 में हुआ था।
  • भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन 15 जनवरी 2012 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 2013 में सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में हुए रॉकेट हमले में लगभग 100 लोगों की मौत तथा 150 के करीब लोग घायल हुए।
  • 15 जनवरी 2016 को पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 लोग घायल हुए।
  • आज ही के दिन 2020 मेंआईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना।
  • 15 जनवरी 2020 को विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।
  • रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ 15 जनवरी 2020 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज ही के दिन 2020 को अपना 145वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिवस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया गया।
  • आज ही के दिन 2020 में आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 15 जनवरी को घटित घटनाओं, 15 जनवरी का इतिहास – 15 January History Hindi, Today History in Hindi 15 January, 15 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 15 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close