Aaj Ka Itihas

15 अक्टूबर का इतिहास – 15 October History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 15 अक्टूबर का इतिहास – 15 October History Hindi के बारे में बताएगे।

15 अक्टूबर का इतिहास – 15 October History Hindi

15 अक्टूबर का इतिहास
15 अक्टूबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस
की बात नहीं है।

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से
आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है।

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

 

इतिहास – 15 अक्टूबर का इतिहास

  • मुग़ल शासक अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 को हुआ।
  • मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का निधन 15 अक्टूबर 1595 को हुआ।
  • मुग़ल शासक औरंगजेब ने आज ही के दिन 1686 को बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई 15 अक्टूबर 1806 को आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।
  • नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने आज ही के दिन 1815 को सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।
  • कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में 15 अक्टूबर 1866 को जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हो गए थे ।
  • अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में 15 अक्टूबर 1894 को मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को आज ही के दिन 1917 में जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
  • प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म 15 अक्टूबर 1920 को हुआ।
  • इतालवी कैथोलिक पादरी लुइजी जिउसानी का जन्म 15 अक्टूबर 1922 को हुआ।
  • प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) शंकर का जन्म 15 अक्टूबर 1922 को हुआ
  • वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आज ही के दिन 1923 को आया।

1924 से 1996 तक

  • अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने 15 अक्टूबर 1924 को स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में हुआ।
  • टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत  आज ही के दिन 1932 में की।
  • टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान 15 अक्टूबर 1935 को भरी।
  • त्रिपुरा राज्य को भारत में 15 अक्टूबर 1949 को सम्मिलित किया गया।
  • मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को आज ही के दिन 1951 में रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 में हुआ।
  • अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने आज ही के दिन 1958 में मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • भारतीय निर्देशक मीरा नायर का जन्म 15 अक्टूबर 1957 में हुआ।
  • एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का निधन 15 अक्टूबर 1961 में हुआ।
  • सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने आज ही के दिन 1964 को पूरे विश्व को चौंका दिया. अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति 15 अक्टूबर 1970 को चुने गए।
  • पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन 15 अक्टूबर 1975 में हुआ।
  • सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1978 में पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • उज्ज्वला पाटिल 15 अक्टूबर 1988 में पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला बनी।
  • सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को आज ही के दिन 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
  • फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश आज ही के दिन 1996 को बना।

1997 से 2013 तक – 15 अक्टूबर का इतिहास

  • अरुंधति राय को 15 अक्टूबर 1997 में उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को आज ही के दिन 1998 में संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डी.एफ़.-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण 15 अक्टूबर 1999 को किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन 15 अक्टूबर 1999 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2006 में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को 2007 में प्रदान किया गया।
  • रिजर्व बैंक ने 15 अक्टूबर 2008 को सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की।
  • आज ही के दिन 2008 में अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • कंबोडिया के राजा नोरोदम शिनौक का निधन 15 अक्टूबर 2012 में हुआ।
  • ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को आज ही के दिन 2012 में उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • फिलीपीन्स में 15 अक्टूबर 2013 को 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

Read This -> गोपाल सिंह नेपाली की जीवनी – Gopal Singh Nepali Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 15 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 15 अक्टूबर का इतिहास – 15 October History Hindi, Today History in Hindi 15 October, 15 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 15 October events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 13 अक्टूबर का इतिहास – 13 October History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close