Aaj Ka Itihas

15 नवंबर का इतिहास – 15 November in History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 15 नवंबर का इतिहास – 15 November in History Hindi के बारे में बताएगे।

15 नवंबर का इतिहास – 15 November in History Hindi

November 15 Calendar Vector Images (over 100)

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है।

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है।

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

इतिहास – 15 नवंबर का इतिहास

  • जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में 15 नवंबर 1630 को निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर क़ानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।
  • 15 नवंबर 1777 में महाद्वीपीय कांग्रेस द्वारा परिसंघ लेख अपनाया गया।
  • 1808 में आज ही के दिन महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।
  • समाज सुधारक राजा राममोहन राय आज ही के दिन 1830 में इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
  •  ग्रीस में पहला ज़प्पा ओलंपिक 15 नवंबर 1859 में शुरू किया गया।
  • भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म 15 नवंबर 1866 में हुआ।
  • भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवंबर 1875 में हुआ।
  • अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स 15 नवंबर 1884 में आरंभ हुई।
  •  वियतनाम के हनोई शहर में आज ही के दिन 1902 में हनोई प्रदर्शनी की स्थापना हुई।
  • किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने 15 नवंबर 1905 में सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
  • जिनेवा में आज ही के दिन 1920 में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
  • जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ती की दर 15 नवंबर 1923 में अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा ने पारस्परिक व्यापार समझौते पर आज ही के दिन 1935 में हस्ताक्षर किए।
  • नाजी जर्मनी और जापान के बीच 15 नवंबर 1936 में कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन 15 नवंबर 1937 में हुआ।

1938 से 1988 तक

  • पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन 15 नवंबर 1938 में हुआ।
  • दक्षिण गुवानगक्सी की लड़ाई आज ही के दिन 1939 में शुरू हुई।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन 15 नवंबर 1947 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
  • भारतीय  फिल्म अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था।
  • फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी आज ही के दिन 1947 में आरंभ हुई।
  •  लुई स्टीफन सेंट लॉरेंट कनाडा के 12 वें प्रधानमंत्री 15 नवंबर 1948 को बने।
  • महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को 15 नवंबर 1949 में फाँसी दी गई।
  • पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच आज ही के दिन 1955 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • मध्य पूर्व तकनीकी विश्वविद्यालय तुर्की के अंकारा में आज ही के दिन 1956 में स्थापित किया गया।
  • भारत में विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी का निधन 15 नवंबर 1961 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र ने आज ही के दिन 1961 में परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
  • इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर ‘इंटेल 4004’ 15 नवंबर 1971 में लॉन्च किया।मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में आज ही के दिन 1978 में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
  • सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन 15 नवंबर 1982 में हुआ।
  • ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का जन्म 15 नवंबर 1986 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवंबर 1986 में हुआ।
  • पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा आज ही के दिन 1988 में फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।

1989 से 2017 तक  – 15 नवंबर का इतिहास

  • पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने 1989 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन 15 नवंबर 1996 में हुआ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आज ही के दिन 1998 में अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
  • फिजी में 15 नवंबर 2000 में तख्ता पलट अवैध घोषित।
  • झारखंड 15 नवंबर 2000 में भारत का 28वां राज्य बना।
  • तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास आज ही के दिन 2003 में हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल हो गए।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 15 नवंबर 2004 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • चिली में आज ही के दिन 2007 में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
  • एरियाना-5 रॉकेट ने 15 नवंबर 2007 में ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को आज ही के दिन 2008 में वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
  • योगेन्द्र मकबाल ने आज ही के दिन 2008 में राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
  • शी जिनपिंग 15 नवंबर 2012 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
  • मथुरा के प्रसिद्ध संत, जिन्होंने विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाने वाले कृपालु महाराज का निधन 15 नवंबर 2013 में हुआ।
  •  2007 में विधान सभा चुनाव से दोबारा जीत हासिल की और भाजपा सरकार से शिक्षा मंत्री बने श्री ईश्वरदास धीमान का निधन 15 नवंबर 2016 हो हुआ।
  • हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन 15 नवंबर 2017 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 15 नवंबर को घटित घटनाओं, 15 नवंबर का इतिहास – 15 November History Hindi, Today History in Hindi 15 November, 15 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 15 November events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – अशफाक उल्ला खान की जीवनी – Ashfaq Ulla Khan Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close