Aaj Ka Itihas

15 जुलाई का इतिहास -15 July History Hindi

15 जुलाई का इतिहास – 15 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

15 जुलाई का इतिहास – 15 July History Hindi

15 July History Hindi
15 July History Hindi

 

  • इंग्लिश चैनल में आज ही के दिन 1588 को ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
  • आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म 15 जुलाई 1611 में हुआ।
  • 1662 में आज ही के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
  • ‘ला मारसेइलेसी’ को 15 जुलाई 1795 में फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
  • एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म 15 जुलाई 1840 में हुआ था।
  • अमेरिका में आज ही के दिन 1864 को कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
  • प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 15 जुलाई 1883 में हुआ था।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म 15 जुलाई 1885 में हुआ था।
  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म 15 जुलाई 1903 में हुआ था।
  • अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आज ही के दिन 1904 को पहला बौद्ध मंदिर बना।
  • आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म 15 जुलाई 1909 में हुआ था।
  • महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 15 जुलाई 1909 में हुआ।
  • एमिल क्रेपलिन ने आज ही के दिन 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  • भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 में हुआ था।
  • 1916 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
  • अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म 15 जुलाई 1922 में हुआ।
  • इटली की संसद ने आज ही के दिन 1923 में नया संविधान स्वीकार किया।
  • प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 15 जुलाई 1925 में हुआ था।
  • बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत आज ही के दिन 1926 में हुई।
  • वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने आज ही के दिन 1927 में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
  • अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने 15 जुलाई 1932 में अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
  • हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 15 जुलाई 1937 में हुआ था।
  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने आज ही के दिन 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए आज ही के दिन 1948 में निर्वाचित हुए।
  • प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 15 जुलाई 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • स्पेन ने आज ही के दिन 1961 में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
  • अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा 15 जुलाई 1962 में बना।
  • मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन 15 जुलाई 1967 में हुआ था।
  • अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत आज ही के दिन 1968 में हुई।
  • डेनमार्क ने आज ही के दिन 1970 में इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
  • ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म 15 जुलाई 1977 में हुआ।
  • भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 15 जुलाई1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • अर्मेनियाई चरमपंथियों ने आज ही के दिन 1983 को फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गये।
  • पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र 15 जुलाई 1984 को घोषित किया गया।
  • महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने आज ही के दिन 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • अमेरिकी सैनिकों ने 15 जुलाई 1991 में उत्तरी इराक को छोड़ा।
  • 15 जुलाई 1996 में प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
  • इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर आज ही के दिन 1997 में हत्या हुई।
  • चीन ने 15 जुलाई1999 में न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  • सिएरा लियोन में आज ही के दिन 2000 को सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
    अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को 15 जुलाई 2002 में पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
  • भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन 15 जुलाई 2004 में हुआ था।
  • माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने आज ही के दिन 2004 में विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।
  • श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने 15 जुलाई 2005 में सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  • नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर आज ही के दिन 2008 में सहमति बनी।
  • भारत ने 15 जुलाई 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
  • सुचेता कदेथांकर 15 जुलाई 2011 को  एशिया के सबसे बड़े रेगिस्तान मंगोलिया में 1,600 किमी की दूरी पर गोबी रेगिस्तान में चलने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 
  • टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा आज ही के दिन 2011 में की।
  • नेपाल के पारसी में 15 जुलाई 2012 को हुई बस दुर्घटना में 40 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।
  • मास्को में आज ही के दिन 2014 को एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।
  • गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 15 जुलाई 2017 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 15 जुलाई को घटित घटनाओं, 15 जुलाई का इतिहास – 15 July History Hindi, Today History in Hindi 15 July, 15 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 15 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close