15 सितंबर का इतिहास – 15 September History Hindi।
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> कुंदन लाल सहगल की जीवनी – Kundan Lal Sehgal Biography Hindi
15 सितंबर का इतिहास – 15 September History Hindi

- फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का जन्म 15 सितंबर 973 को हुआ था।
- नेपोलियन के नेतृत्व में आज ही के दिन 1812 में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था. जिनके जन्म पर इंजिनियर डे भी मनाया जाता है।
- भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 15 सितंबर 1876 को हुआ था।
- हरक्यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली अगाथा क्रिस्टी का जन्म 15 सितंबर 1890 में हुआ था।
- प्योंगयांग की लड़ाई में आज ही के दिन 1894 को जापान ने चीन को करारी मात दी।
- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म 15 सितंबर 1905 को हुआ था।
- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म 15 सितंबर 1909 को हुआ था।
- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का जन्म 15 सितंबर 1915 को हुआ था।
- प्रथम विश्व युद्ध में 15 सितंबर 1916 को पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
- अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक जैकी कूपर का जन्म 15 सितंबर 1922 में हुआ।
- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म 15 सितंबर 1927 को हुआ था।
- गांधी-इरविन समझौता आज ही के दिन 1931 हुआ।
- भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म 15 सितंबर 1939 में हुआ।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने आज ही के दिन 1940 में दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त दे दी है।
- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति जॉकिन अर्पुथम का जन्म 15 सितंबर 1946 को हुआ।
- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्म 15 सितंबर 1947 को साँघी गाँव, रोहतक जिला पंजाब (अब हरियाणा) भारत में हुआ था।
- स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस आज ही के दिन 1948 में दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
- रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव आज ही के दिन 1959 में अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
- भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत 15 सितंबर 1959 को हुई।
- भारतीय अभिनेत्री राम्या कृष्णन का जन्म15 सितंबर 1967 में हुआ।
- भारत में ‘अभियंता दिवस’ ‘भारतरत्न’ प्राप्त प्रसिद्ध अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में 15 सितम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 15 सितंबर 1968 में हुई।
- हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना आज ही के दिन 1971 में की गई।
- वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य आज ही के दिन 1981 में बना।
- लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही 15 सितंबर 1982 को बम बिस्फोट में हत्या कर दी गई।
- सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ आज ही के दिन 2000 में हुआ।
- अमेरिकी सीनेट ने आज ही के दिन 2001 में राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
- न्यूयार्क में 15 सितंबर 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
- सिंगापुर के मुद्दे पर आज ही के दिन 2003 में विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
- ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को आज ही के दिन 2004 में ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया।
- क्राम्पटन गीब्स ने 15 सितंबर 2008 में अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
- अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने आज ही के दिन 2008 में अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी।
- महाराष्ट्र के एक छोटे से गाँव खैरलांजी में एक दलित परिवार की 29 सितंबर 2006 को अधिक शक्तिशाली कुनबी जाति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके दौरान 15 सितंबर 2008 को छह लोगों को मौत की सजा सुनाई गई और दो अन्य को हत्याओं में आजीवन कारावास दिया गया। बाद में जेल में मौत की सजा सुनाई गई।
- बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने आज ही के दिन 2009 में सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
- पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन 15 सितंबर 2012 को हुआ था।
कासीनी अंतरिक्ष यान आज ही के दिन 2017 में शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया। - आज ही के दिन 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 18 बड़े शहरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही विशाल स्तर पर चलने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की।
Read This -> प्रतिमा पुरी की जीवनी – Pratima Puri Biography Hindi
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 15 सितंबर को घटित घटनाओं, 15 सितंबर का इतिहास – 15 September History Hindi, Today History in Hindi 15 September, 15 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 15 September events के बारे में बताया.
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।