Aaj Ka Itihas

16 जनवरी का इतिहास – 16 January History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 16 जनवरी का इतिहास – 16 January History Hindi के बारे में बताएगे।

16 जनवरी का इतिहास – 16 January in History Hindi

16 जनवरी का इतिहास
16 जनवरी का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास

  • फ़िलिप द्वितीय आज ही के दिन 1556 में स्पेन के सम्राट बने।
  • ब्रिटिश संसद ने आज ही के दिन 1581 में रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
  •  सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म 16 जनवरी 1630 को हुआ।
  • अंग्रेज़ों ने पांडेचेरी पर से फ़्राँसीसियों का अधिकार आज ही के दिन 1761 में हटा दिया।
  • कलकत्ता में 16 जनवरी 1769 को पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
  • भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, राष्ट्रवादी महादेव गोविन्द रानाडे का निधन 16 जनवरी 1901 में  हुआ था।
  • पेरिस में ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने आज ही के दिन 1920 में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
  •  प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म 16 जनवरी 1926 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म 16 जनवरी 1927 को हुआ।
  • सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन 16 जनवरी 1938 में हुआ था।
  • आज ही के दिन दिन 1943 में इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
  • अभिनेता कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को हुआ था।
  • विंसेंट ऑरियल आज ही के दिन 1947 में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1955 में आज ही के दिन खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन।

1962 से 2020 तक – 16 जनवरी का इतिहास

  • प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का निधन 16 जनवरी 1962 में हुई।
  • भारतीय संस्कृति के प्रचारक, शिक्षाविद और प्रसिद्ध लेखक टी. एल. वासवानी का निधन 16 जनवरी 1966 में हुई थी।
  • सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच आज ही के दिन 1969 में पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
  • 16 जनवरी, 1986 को नीरजा भनोट ने पैन एम एयरलाईन में बतौर एयर होस्टेज का काम करना शुरू किया।
  • मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक – प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) का निधन 16 जनवरी 1989 में  हुई थी।
  • अमेरिका का इराक के ख़िलाफ़ ‘पहला खाड़ी युद्ध’ आज ही के दिन 1991 में शुरू हुआ था।
  • ब्रिटेन एवं भारत के बीच 16 जनवरी 1992 में प्रत्यर्पण संधि हुई।
  • सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की आज ही के दिन 1989 में घोषणा की गई।
  • चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को आज ही के दिन 2000 में ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
  • 16 जनवरी 2003 में दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर भारतीय मूल की कल्पना चावला रवाना हुई।
  • क्रिकेट में उत्तर प्रदेश को 16 जनवरी 2009 में हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।
  • सीरिया के इदलिब में आज ही के दिन 2013 में हुए बम धमाकों में लगभग 30 लोगों की मौत।
  • आज ही के दिन 2020 में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत में स्थित हजीरा लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के-9 वज्र-टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 16 जनवरी को घटित घटनाओं, 16 जनवरी का इतिहास – 16 January History Hindi, Today History in Hindi 16 January, 16 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 16 January events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – दुर्गा खोटे की जीवनी – Durga Khote Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close