Aaj Ka Itihas

16 जून का इतिहास -16 June History Hindi

16 जून का इतिहास – 16 June History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

16 जून का इतिहास – 16 June History Hindi

16 June History Hindi
16 June History Hindi
  • जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को 1606 को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया। सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का निधन 16 जून 1606 में हुआ।
  • स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ 16 जून 1779 में जंग का आगाज कर दिया।
  • नेपोलियन ने आज ही के दिन 1815 में नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
  • मोरार का युद्ध 16 जून 1857 में समाप्त होता है
  • प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई 16 जून 1858 में लड़ी गई।
  • ऑस्ट्रिया और हंगरी ने आज ही के दिन 1881 में सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन 16 जून 1890 को खोला गया।
  • नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने आज ही के दिन 1903 में कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
  • फोर्ट मोटर कंपनी 16 जून 1903 में चालू हुई।
  • स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का जन्म 16 जून 1910 में हुआ।
  • IBM कंपनी की स्‍थापना आज ही के दिन 1911 को न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का जन्म 16 जून 1920 में हुआ।
  • मेक्सिको के राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोरेटील्लो का जन्म 1920 में हुआ हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म 16 जून 1920 को हुआ था।
  • साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध 1923 में आज ही के दिन समाप्त हो गया।
  • चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना 16 जून 1924 में हुई।
  • इंग्लैंड के खिलाफ आज ही के दिन 1924 को एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
  • महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन 16 जून 1925 में हुआ।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का जन्म 16 जून 1931 में हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’  प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन 16 जून 1944 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म 16 जून 1956 में हुआ।
  • 26 वर्षीय रूसी महिला आज ही के दिन 1963 में लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
  • दक्षिण अफ्रिका के टोएटा में दस हजार काले स्कूली छात्रों ने 16 जून 1976 में अपनी खराब गुणवत्ता वाली शिक्षा के खिलाफ तथा अपनी भाषा में बात करने के अधिकार के लिए लगभग आधा मील लंबा प्रदर्शन किया। इसमें सौ से अधिक छात्रों को गोली मार दी गई तथा हजार से अधीक घायल हो गए।
  • मुस्लिम ब्रदरहुड ने आज ही के दिन 1979 को सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
  • छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना 16 जून 1983 में हुई।
  • ‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ के नाम से प्रकाशित किताब में 16 जून 1992 में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
  • अल्जीरिया में आज ही के दिन 1997 को हुए नरसंहार में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति 16 जून 1999 में चुने गए।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने 16 जून 2001 में अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
  • नेपाल में आज ही के दिन 2006 को माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
  • सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला 16 जून 2007 में बनीं।
  • एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को आज ही के दिन 2007 में सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
  • 16 जून 2008 को उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।
  • मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार 16 जून 2008 में प्रदान किया गया।
  • विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने आज ही के दिन 2008 में अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
  • प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार 16 जून 2008 में प्रदान किया गया।
  • कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस 16 जून 2008 में दिया गया।
  • चीन ने आज ही के दिन 2012 में स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
  • यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिशन पूरा कर 16 जून 2012 में पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
  • आज ही के दिन 2012 में इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।
  • बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने 16 जून 2012 को म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
  • महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में आज ही के दिन 2012 को बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुये।
  • इराक में आज ही के दिन 2013 को हुये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।
  • भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक चार्ल्स कोरिया का निधन 16 जून 2015 में हुआ था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 16 जून को घटित घटनाओं, 16 जून का इतिहास – 16 June History Hindi, Today History in Hindi 16 June , 16 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 16 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close