Aaj Ka Itihas

17 नवंबर का इतिहास – 17 November in History Hindi

17 नवंबर का इतिहास – 17 November History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

17 नवंबर का इतिहास – 17 November in History Hindi

  • आज ही के दिन 1278 में इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को 1278 में नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
  • मुग़ल शासक बाबर ने 17 नवंबर 1525 में भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
  •  महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम 17 नवंबर 1558 को ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
  • 1774 फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में आज ही के दिन 1774 में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया – सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)
  • 17 नवंबर 1810 को एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।
  • चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में 17 नवंबर 1811 को शपथ दिलाई गई।
  • इक्वाडोर और वेनेजुएला 17 नवंबर 1831 में ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
  • मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना 17 नवंबर 1854 को की गयी।
  •  डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना आज ही के दिन 1858 में की गयी।
  • इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 17 नवंबर 1869 में 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
  • दस साल के निर्माण कार्य के बाद आज ही के दिन 1869 में स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।
  • इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास 17 नवंबर 1878 को किया।
  • 17 नवंबर 1880 को ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म 17 नवंबर 1900 में हुआ।
  • पूर्व तुर्क सुल्तान महमूद छः को आज ही के दिन 1922 में इटली में निर्वासित जीवन बिताने के लिए छोड़ दिया गया।
  • अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनली कोहेन का जन्म 17 नवंबर 1922 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन 17 नवंबर 1928 में हुआ।
  • भाजपा सरकार से शिक्षा मंत्री बने ईश्वरदास धीमान जी का जन्म 17 नवंबर 1930 को दियालड़ि जिला हमीरपुर में हुआ था।
  • तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत आज ही के दिन 1932 में हुई।
  • अमेरिका ने 1933 में सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
  • नाजियों ने 17 नवंबर 1939 में प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्‍टूडेंट डे मनाया जाता है।
  • अमरीकी फ़िल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म 17 नवंबर 1942 में हुआ।
  • मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्स आज ही के दिन 1943 में आरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।
  • द्वितीय ब्रिटिश सेना ने वासेम पर आज ही के दिन 1944 में कब्जा कर लिया।
  • 1950 में आज ही के दिन 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
  • भारत की रीता फारिया ने 17 नवंबर 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
  • सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ आज ही के दिन 1970 में चन्द्रतल पर उतरा।
  • अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने आज ही के दिन 1993 में उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
  • ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन 17 नवंबर 1995 में शुरू हुआ।
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को 17 नवंबर 1999 में यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
  • अलबर्टो फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति के पद से आज ही के दिन 2000 में हटाया गया।
  • रामेश्वर ठाकुर 17 नवंबर 2004 में उड़ीसा के राज्यपाल बने।
  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 17 नवंबर 2005 में सम्पन्न हुए।
  • अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को  आज ही के दिन 2006 में मंजूरी दी।
  • टी. एस. ठाकुर को 17 नवंबर 2009 में उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन 17 नवंबर 2012 में हुआ।
  • मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप आज ही के दिन 2012 में हुए एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
  • भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन 17 नवंबर  2016 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 17 नवंबर को घटित घटनाओं, 17 नवंबर का इतिहास – 17 November History Hindi, Today History in Hindi 17 November, 17 November History Today Hindi, Today Event History in Hindi 17 November events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close