Aaj Ka Itihas

17 दिसंबर का इतिहास – 17 December History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 17 दिसंबर का इतिहास – 17 December History Hindi के बारे में बताएगे।

17 दिसंबर का इतिहास – 17 December in History Hindi

17 दिसंबर का इतिहास
17 दिसंबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

 

इतिहास – 17 दिसंबर का इतिहास

  • मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने आज ही के दिन 1398 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म 17 दिसंबर 1556 में हुआ।
  • मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन 17 दिसंबर 1645 में हुआ।
  • सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने 17 दिसंबर 1715 में गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • फ्रांस ने आज ही के दिन 1777 में अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद 17 दिसंबर 1779 में मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित
    करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर
    पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
  • फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने आज ही के दिन 1807 में मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
  • क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का जन्म 17 दिसंबर 1869 में हुआ।
  • राइट बंधुओं ने आज ही के दिन 1903 में ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था. 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी.
  • भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश तथा भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म 17 दिसंबर 1905 में हुआ।
  • उग्येन वांगचुक आज ही के दिन 1907 में भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
  • पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने 17 दिसंबर 1914 में रूसी सेना को पराजित किया।
  • तुर्की अधिकारियों ने आज ही के दिन 1914 में यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
  • अमेरिकी इंजीनियर और शहरी योजनाकार एलन वूरीज़ का जन्म 17 दिसंबर 1922 में हुआ।

1925 से 1972 तक

  • तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने 17 दिसंबर 1925 में एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने आज ही के दिन 1927 में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
  • भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को 17 दिसंबर 1927 में निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गोण्डा जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया।
  • लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने 17 दिसंबर 1928 में उन पर लाठी चार्ज करने वाले सांडर्स की हत्या कर दी।
  • भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की 17 दिसंबर 1931 में स्थापना हुई।
  • भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने आज ही के दिन 1933 में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
  • जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने 17 दिसंबर 1938 में यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
  • महात्मा गांधी ने आज ही के दिन 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
  • बर्मा (अब म्यांमार) ने 17 दिसंबर 1949 में साम्यवादी चीन को मान्यता दी।
  • प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन 17 दिसंबर 1959 में हुआ।
  • आज ही के दिन 1971 में भारत-पाक युद्ध समाप्त हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 में हुआ।

1992 से 2014 तक – 17 दिसंबर का इतिहास

  • ज़ायोनी शासन ने आज ही के दिन 1992 में अपने सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या के बहाने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के 415 सदस्यों को देश निकाला दे दिया।
  • लेखक, विचारक ललित शुक्ला का जन्म 17 दिसंबर 1994 में हुआ।
  • आज ही के दिन1996 में नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
  • अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने आज ही के दिन 1998 में ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
  • भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व
    डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने 17 दिसंबर 2000 में बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • तुर्की ने आज ही के दिन 2002 में कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
  • भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को 17 दिसंबर 2005 में सत्ता से हटाया गया।
  • शीला दीक्षित ने 17 दिसंबर 2008 में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • केन्द्र सरकार ने आज ही के दिन 2008 में शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
  • आज ही के दिन 2009 में लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
  • उत्तर कोरिया के राजनीतिज्ञ का निधन किम जोंग इल 17 दिसंबर 2011 को हुआ था।
  • आज ही के दिन 2013 में एंजेला मार्केल तीसरी बार जर्मनी के चांसलर पद के लिए चुने गए।
  • अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद आज ही के दिन 2014 में दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 17 दिसंबर को घटित घटनाओं, 17 दिसंबर का इतिहास – 17 December History Hindi, Today History in Hindi 17 December, 17 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 17 December events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 16 दिसंबर का इतिहास – 16 December History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close