17 जुलाई का इतिहास – 17 July History Hindi
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
17 जुलाई का इतिहास – 17 July History Hindi

- डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में आज ही के दिन 1429 को ताजपोशी की गई।
- कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने 17 जुलाई 1453 में इंग्लैंड को पराजित किया।
- निजाम खान को 17 जुलाई 1489 में सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
- यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को 17 जुलाई 1549 में बाहर निकाला गया।
- बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को आज ही के दिन 1549 में निष्कासित कर दिया गया।
- यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने 17 जुलाई 1712 में संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
- प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन 17 जुलाई 1790 को हुआ था।
- हार्वर्ड वेधशाला ने 1850 में आज ही के दिन तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
- इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में आज ही के दिन 1893 को 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
- स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने 17 जुलाई 1898 में क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
- आज ही के दिन 1906 में क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
- अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में आज ही के दिन 1912 को स्थापना की गयी।
- फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म 17 जुलाई 1913 में हुआ।
- जॉर्ज पंचम ने आज ही के दिन 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
- फिनलैंड में संविधान को आज ही के दिन 1919 में अंगीकार किया गया।
- भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म 17 जुलाई 1923 में हुआ।
- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन 17 जुलाई 1928 को हुआ था।
- सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1929 में चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी गोविन्द बल्लभ पंत 17 जुलाई 1937 को ‘संयुक्त प्रान्त’ के पहले मुख्यमंत्री बने।
- ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स आरएएफ ने 17 जुलाई 1943 में जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 17 जुलाई 1943 में हुआ।
- अमेरिका में आज ही के दिन 1944 को कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
- भारतीय यात्री जहाज 17 जुलाई 1947 में रामदास मुम्बई के पास तुफान में फंसकर डूब गया। जिसमें 625 लोगों की मौत हो गई।
- देश में महिलाओं को आज ही के दिन 1948 में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
- 1950 में आज ही के दिन पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 17 जुलाई 1959 में हुआ।
- इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने आज ही के दिन 1968 में सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
- हिंदी चलचित्र अभिनेता रवि किशन शुक्ला का जन्म 17 जुलाई 1971में हुआ।
- पहली बार दो महिलाओं ने आज ही के दिन 1972 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
- गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 17 जुलाई 1972 को हुआ था।
- लंदन टॉवर में आज ही के दिन 1974 को हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
- 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन 17 जुलाई 1976 में मांट्रियाल में शुरू हुआ।
- भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाने वाले लालमणि मिश्र का निधन 17 जुलाई 1979 में हुआ।
- जेंको सुजुकी आज ही के दिन 1980 में जापान के प्रधानमंत्री बने।
- इजरायल ने 17 जुलाई 1981 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
- ईरान और फ्रांस के बीच आज ही के दिन 1987 में राजनयिक संबंध टूटे।
- भारतीय राजनीतिज्ञ हुकम सिंह 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991 तक 248 दिनों के लिए तत्कालीन इनेलो में रहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री बने
- भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
- धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा आज ही के दिन 1994 में बृहस्पति से टकराया।
- फोर्ब्स पत्रिका ने 17 जुलाई 1995 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया।
- रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने आज ही के दिन 2002 में पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
17 जुलाई 2003 में उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये। - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन 17 जुलाई 2005 को हुआ था।
- कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में आज ही के दिन 2006 को अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
- भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर रह चुके वॉय. वी. रेड्डी को 17 जुलाई 2008 को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के मानद फेलो बनाया गया।
- अफ़ग़ानिस्तान में रह रही नाटो सेनाओं ने 17 जुलाई 2008 में पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- चीन के सिचुआन प्रांत में आज ही के दिन 2013 को बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
- प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन 17 जुलाई 2013 को हुआ था।
- मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के 17 जुलाई 2014 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 17 जुलाई को घटित घटनाओं, 17 जुलाई का इतिहास – 17 July History Hindi, Today History in Hindi 17 July, 17 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 17 July events के बारे में बताया।
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।