Aaj Ka Itihas

18 अक्टूबर का इतिहास – 18 October History Hindi

18 अक्टूबर का इतिहास – 18 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 18 अक्टूबर का इतिहास – 18 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

18 अक्टूबर का इतिहास – 18 October History Hindi

  • जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना 18 अक्टूबर 1386 को हुई।
  • इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने आज ही के दिन 1564 में दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
  • स्पेन की सेना ने 18 अक्टूबर 1572 को मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
  • उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन 18 अक्टूबर 1648 को बना।
  • थॉमस एल्वा एडीसन ने आज ही के दिन 1878 में घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
  • अमेरिका में 18 अक्टूबर 1891 को पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन  में शुरु किया गया।
  • अमेरिका ने 18 अक्टूबर 1898 को स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
  • काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो आज ही के दिन 1900 में जर्मनी के चांसलर बने।
  • ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना 18 अक्टूबर 1922 को हुई।
  • उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 में हुआ।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1944 को लड़ाई शुरु की।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हुआ।
  • टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा आज ही के दिन 1954 में की।
  • लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में 18 अक्टूबर 1963 को नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
  • हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार आज ही के दिन 1967 में दिया गया।
  • त्रिभुवन नारायण सिंह 18 अक्टूबर 1970 से लेकर 3 मार्च, 1971 तक  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहे।
  • पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का 18 अक्टूबर 1972 को बैंगलोर में परीक्षण।
  • अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को आज ही के दिन 1973 में अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को आज ही के दिन 1976 में रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन 18 अक्टूबर 1976 को हुआ।
  • पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को आज ही के दिन 1989 में उनके पद से हटा दिया गया.
  • पहली हिमालय कार रैली काे18 अक्टूबर 1980 को बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
  • सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को 18 अक्टूबर 1985 को फ़ाँसी हुई।
  • दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा आज ही के दिन 1991 में की।
  • कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन 18 अक्टूबर 1995 को प्रारम्भ हुई।
  • भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन 18 अक्टूबर 1996 को हुआ।
  • भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए आज ही के दिन 1998 में सहमत हुए।
  • श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को आज ही के दिन 2000 में संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
  • कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन 18 अक्टूबर 2004 को मारा गया।
  • म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को आज ही के दिन 2004 में भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आज ही के दिन 2005 में नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
  • आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो 18 अक्टूबर 2007 को अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।
  • कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को आज ही के दिन 2007 में मंजूरी प्रदान की।
  • सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में 18 अक्टूबर 2007 को एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
  • उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने  2008 में रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
  • सीरिया ने 18 अक्टूबर 2012 को मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 18 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 18 अक्टूबर का इतिहास – 18 October History Hindi, Today History in Hindi 18 October, 18 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 18 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close