Aaj Ka Itihas

18 अगस्त का इतिहास -18 August History Hindi

18 अगस्त का इतिहास – 18 August History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

Read This -> 17 अगस्त का इतिहास – 17 August History Hindi

18 अगस्त का इतिहास -18 August History Hindi

18 August History Hindi
18 August History Hindi
  • 18 अगस्त 1201 को लातविया में रिगा शहर की स्थापना हुई।
  • 18 अगस्त 1227 को चंगेज़ ख़ाँ का निधन हो गया था।
  • बाजीराव प्रथम मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक बाजीराव प्रथम का जन्म आज ही के दिन 1700 में हुआ था। जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई के बड़े पुत्र थे।
  • पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र राघोबा का जन्म 18 अगस्त 1734 को हुआ था। वे एक कुशल सेना नायक थे।
  • लॉर्ड वेलेजली ने कलकत्ता में आज ही के दिन 1800 में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की गई।
  • फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने आज ही के दिन 1868 में हिलियम की खोज की।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का जन्म 18 अगस्त 1872 को हुआ था।
  • 18 अगस्त 1891को कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत हो गई।
  • 1900- भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त, 1900 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे ( अर्देशिर बर्जारी तारापोरे )का जन्म 18 अगस्त 1923 को बम्बई (अब मुम्बई), महाराष्ट्र में हुआ था
  • 1924 में आज ही के दिन फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की।
  • प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देश गुलज़ार का जन्म 18 अगस्त 1936 में हुआ था।
  •  सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर 18 अगस्त 1945 को कामकाज शुरू किया।
  • आज ही के दिन 1945 में ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्डा पर सुभाष चन्द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन इस बात जो लेकर आज भी विवाद है। कई लोगों का मानना है कि हादसे में उनकी मौत नहीं हुई थी और उस घटना के बाद वे रूस में रह रहे थे।
  • 18 अगस्त 1949 को हंगरी में संविधान लागू हुआ।
  •  पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)  की स्थापना आज ही के दिन 1951 में हुई थी।
  • 18 अगस्त 1963 को अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति बने ।
  • 1868 में आज ही फ्रेंच खगोल शास्त्री पियरे जॉनसन ने हवा से भी हल्की हीलियम गैस की खोज सूर्यग्रहण के दौरान की थी। इस गैस का इस्तेमाल हीलियम के गुब्बारों के अलावा चिकित्सा क्षेत्र में भी किया जाता है।
  • आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियों स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।
  •  सोवियत संघ द्वारा 18 अगस्त 1982 को एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
  • हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का निधन 18 अगस्त 1990 में हुआ था।
  • आज ही के दिन 1999 में तुर्की में आए भूकम्प के कारण लगभग 45000 लोगों की मौत हो गई थी।
  •  इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास  आज ही के दिन 2000 में रचा था।
  • बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में 18 अगस्त 2006 को बरी किया।
  • आज ही के दिन 2007 में विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगाया गया।
  • उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा  18 अगस्त 2008 को की।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच आज ही के दिन 2008 में इस्तीफा दिया।
  • 18 अगस्त 2010 को टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘टीवीएस गोल्ड भारत’ नामक अपने नए कुंजी पटल में टैब के ठीक ऊपर रुपए के चिन्ह को शामिल किया।
  • 2012 मे आज ही के दिन नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत हुई।
  • 18 अगस्त 2013 को पश्चिम बंगाल में एक बस में बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।
  • आज ही के दिन 2017 में फिनलैंड में अपराध के रूप में सजा पाए गए पहले आतंकवादी हमले में दो लोग मारे गए और आठ घायल हुए।
  • संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन आज ही के दिन 2018 में हुआ था।

Read This -> वॉय. वी. रेड्डी की जीवनी – Y. V. Reddy Biography Hindi

आखरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 18 अगस्त को घटित घटनाओं, 18 अगस्त का इतिहास – 18 August History Hindi, Today History in Hindi 18 August, 18 August History Today Hindi, Today Event History in Hindi 18 August events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close