Aaj Ka Itihas

18 जुलाई का इतिहास -18 July History Hindi

18 जुलाई का इतिहास – 18 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

18 जुलाई का इतिहास – 18 July History Hindi

18 July History Hindi
18 July History Hindi
  • इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने आज ही के दिन 1290 में यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
  • स्पेन के सैनिकों ने 18 जुलाई 1630 में इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
  • 1737 में आज ही के दिन बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
  • साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 18 जुलाई 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
  • ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आज ही के दिन 1781 में आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 18 जुलाई 1857 में की गई।
  • भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था।
  • ब्रिटेन में आज ही के दिन 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  • 18 जुलाई 1907 को फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था।
  • विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म 18 जुलाई 1922में हुआ।
  • गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को हुआ था।
  • पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ 1931 में आज ही के दिन शुरू हुआ।
  • यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर 18 जुलाई 1932 को हस्ताक्षर किए गए.
  • सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म 18 जुलाई 1935 में हुआ।
  • ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन 1943 में इटली के कटानिया शहर पर हमला किया
  • ब्रिटिश सैनिकों ने 18 जुलाई 1944 में नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म 18 जुलाई 1946 को हुआ था।
  • भारतीय संसद ने आज ही के दिन 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का निधन 18 जुलाई 1948 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन 18 जुलाई 1998 को हुआ था।
  • आज ही के दिन 1951 में उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
  • जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन 18 जुलाई 1951 में बने।
  • पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को आज ही के दिन 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
  • सीरिया में 18 जुलाई 1963 को सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
  • कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना आज ही के दिन 1968 में हुई।
  • अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना 18 जुलाई 1973 में हुई।
  • अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए. का जन्म 18 जुलाई 1975 में हुआ।
  • वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का आज ही के दिन 1977 में सदस्य बना।
  • मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता 18 जुलाई 1978 में शुरू हुई।
  • पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह आज ही के दिन 1980 में ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
  • आज ही के दिन टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था।
  • सोवियत रूस ने आज ही के दिन 1985 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • ब्राजील ने 18 जुलाई 1994 को चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ था.
  • विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन 18 जुलाई 1999 को हुआ था।
  • रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा आज ही के दिन 2000 में फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की ।
  • तेल अवीव में 18 जुलाई 2002 को हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल हुए ।
  • डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 18 जुलाई 2002 में देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने आज ही के दिन 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  • वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 18 जुलाई 2003 में रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 2004 में 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
  • मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने आज ही के दिन 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  • भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 18 जुलाई 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने आज ही के दिन 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था।
  • किम जोंग उन को आज ही के दिन 2012 में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 को हुआ था।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 18 जुलाई 2017 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 18 जुलाई को घटित घटनाओं, 18 जुलाई का इतिहास – 18 July History Hindi, Today History in Hindi 18 July, 18 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 18 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close