Aaj Ka Itihas

18 जून का इतिहास -18 June History Hindi

18 जून का इतिहास – 18 June History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

18 जून का इतिहास – 18 June History Hindi

18 June History Hindi
18 June History Hindi
  • महाराणा प्रताप और मुगल साम्राज्य का शासक अकबर के बीच 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • औरंगजेब ने आज ही के दिन 1658 में आगरा के किले पर कब्जा कर लिया।
  • अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 18 जून 1812 को युद्ध शुरू हुआ।
  • वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से आज ही के दिन 1815 को फ्रांस की सत्ता छीनी गई थी।
  • नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म 18 जून 1817 को हुआ।
  • लंदन स्थित टेम्स नदी पर 18 जून 1817 में बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
  • स्पेन ने आज ही के दिन 1837 में नया संविधान अपनाया।
  • प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म 18 जून 1852 को तमिलनाडु के सेलम ज़िला में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म 18 जून1887 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म 18 जून 1899 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुआ।
  • फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म 18 जून 1922 में हुआ।
  • इटली में आज ही के दिन 1923 को माउंट एटना के पुनः जाग्रत होने से साठ हजार लोग बेघर हो गए।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को छत्तीसगढ़ रायपुर जिले में हुआ।
  • ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म 18 जून 1931 को हुआ।
  • आज ही के दिन 1940 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना हुई थी।
  • तुर्की ने आज ही के दिन 1941 में नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में 18 जून 1946 को गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 18 जून 1956 को पारित हुआ।
  • नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म 18 जून 1958 को मुम्बई में हुआ।
  • भारतीय सेना के एक उच्च पदस्थ अधिकारी नीलकंठ जयचंद्र नायर को 18 जून 1971 को 16 मराठा लाइट इन्फैंट्री में कमीशन दिया गया था।
  • ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ 18 जून 1972 को खुले मैदान में जा गिरा और इस हादसे में 118 लोग मारे गए।
  • सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन 18 जून 1974 में हुआ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा आज ही के दिन 1979 को साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर हुए।
  • शकुंतला देवी ने आज ही के दिन 1980 में दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
  • रिचर्ड गैस्के का जन्म 18 जून 1986 में हुआ।
  • एम.एस.स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार आज ही के दिन 1987 में मिला।
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का जन्म 18 जून 1987 को बर्मिंघम में हुआ।
  • आज ही के दिन 1987 में भारत और पाकिस्तान ने सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच वर्षीय टकराव को समाप्त करने का फैसला किया और अपनी सेना वापस ले ली।
  • कोई पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद 18 जून 1991 में कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
  • 1993 में आज ही के दिन बेंगलुरु में 14 वें राष्ट्रीय परिषद की भाजपा ने हिंदुत्व को इस दिन शपथ दिलाई।
  • प्रकाश पदुकोण ने1997 में भारतीय बैडमिंटन परिसंघ (आईबीसी) की शुरुआत की कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट ने अपना 18 जून 1997 को आत्मसमर्पण किया।
  • 35 यूरोपीय देशों के बीच आज ही के दिन 1999 को लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
  • लातविया में 18 जून 1999 को वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • लंदन में पेयजल समझौते पर आज के दिन 1999 को हस्ताक्षर किए ।
  • आज ही के दिन 2001 में तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन 18 जून 2002 में हुआ।
  • गूगल ने आज ही के दिन 2003 को इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस को लांच किया।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन 18 जून 2005 में हुआ।
  • चाड के सैनिकों ने 18 जून 2004 को 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
  • भारत सरकार ने आज ही के दिन 2008 को गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
  • भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बीच 18 जून 2008 को तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
  • फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को आज ही के दिन 2008 को एक समझौते के तहत सुलझाया।
  • वियतनाम ने 18 जून 2008 में विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
  • प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन 18 जून 2009 में हुआ।
  • नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए 18 जून 2009 को टोही यान भेजा।
  • इराक की राजधानी बगदाद में आज ही के दिन 2013 को दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
  • पाकिस्तान के शेरगढ़ में आज ही के दिन 2013 को आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हुई।
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 18 जून 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 18 जून को घटित घटनाओं, 18 जून का इतिहास – 18 June History Hindi, Today History in Hindi 18 June , 18 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 18 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close