Aaj Ka Itihas

19 अक्टूबर का इतिहास – 19 October History Hindi

19 अक्टूबर का इतिहास – 19 October History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 19 अक्टूबर का इतिहास – 19 October History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

19 अक्टूबर का इतिहास – 19 October History Hindi

  • बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन आज ही के दिन 1630 में किया गया।
  • मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन 19 अक्टूबर 1745 को हुआ।
  • फ्रांस के सी. होफर ने 19 अक्टूबर 1722 को अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
  • इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा आज ही के दिन 1739 में की।
  • ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में 19 अक्टूबर 1781 को आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
  • लैपजिंग का युद्ध 19 अक्टूबर 1813 को समाप्त हुआ।
  • अमेरिका के हवाई प्रांत में 19 अक्टूबर 1853 को पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
  • प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का जन्म 19 अक्टूबर 1870 को हुआ।
  • न्यू साउथ वेल्स में आज ही के दिन 1872 को विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
  • स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म 19 अक्टूबर 1887 में हुआ।
  • फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने आज ही के दिन 1889 में रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
  • जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने आज ही के दिन 1900 में ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का जन्म 19 अक्टूबर 1903 को हुआ।
  • खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म 19 अक्टूबर 1910 में हुआ।
  • प्रसिद्ध शायर मजाज़ का जन्म 19 अक्टूबर 1911 में हुआ।
  • रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा आज ही के दिन 1915 में की।
  • भारतीय हॉकि खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म 19 अक्टूबर 1920 को हुआ।
  • आध्‍यात्मिक गुरु और फिलॉस्‍फर पाुडुरंग शास्‍त्री आठवले का जन्‍म 19 अक्टूबर 1920 को हुआ था।
  • अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म 19 अक्टूबर 1922 को हुआ।
  • ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का जन्म 19 अक्टूबर 1923 को हुआ।
    अब्दुल अज़ीज़ ने आज ही के दिन 1924 में स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
  • जॉन सी गैरेंड ने आज ही के दिन 1926 में सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
  • गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म 19 अक्टूबर 1929 में हुआ।
  • ब्रिटिश सरकार ने 19 अक्टूबर 1932 को सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने आज ही के दिन 1932 को रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
  • जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से आज ही के दिन 1933 में बाहर आया।
  • रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने 19 अक्टूबर 1943 को तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।
  • फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध 19 अक्टूबर 1944 में आरंभ हुआ।
  •  मदर टेरेसा  ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना आज ही के दिन 1950 में की।
  • श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक् आंध्र राज्य के लिये आमरण अनशन आज ही के दिन 1952 में शुरु किया।
  • रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से 19 अक्टूबर 1956 को समाप्त किया।
  • नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को आज ही के दिन 1960 में अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
  • हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म 19 अक्टूबर  1961 में हुआ।
  • भारत में निर्मित पहला मिग – 21 विमान 19 अक्टूबर 1970 को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
  • प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन 19 अक्टूबर 1971 को हुआ।
  • भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ आज ही के दिन 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में 19 अक्टूबर 1987 को बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
  • जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने आज ही के दिन 1994 में कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा आज ही के दिन 2000 में की।
  • पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने 19 अक्टूबर  2003 में  मदर टेरेसा  को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
  • अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने आज ही के दिन 2004 में यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
  • चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह 19 अक्टूबर 2004 में छोड़ा।
  • सू विन 19 अक्टूबर 2004 में म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
  • ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ 19 अक्टूबर 2005 को बगदाद में सुनवाई शुरू।
  • आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को आज ही के दिन 2008 में हटाया।
  • हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने 19 अक्टूबर 2009 को पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टरों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
  • लेबनान की राजधानी बेरुत में 19 अक्टूबर 2012 को बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।
  • 19 अक्टूबर 2013 को ब्यूनस आयर्स में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 105 लोग घायल हो गए।
  • 19 अक्टूबर 2018 को पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। घटना चौड़ा बाजार के पास की है, जहां ट्रैक के पास रावण का पुतला दहन किया जा रहा था। रावण दहन को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ ट्रैक के पास जमा थी

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 19 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 19 अक्टूबर का इतिहास – 19 October History Hindi, Today History in Hindi 19 October, 19 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 19 October events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close