Aaj Ka Itihas

19 जुलाई का इतिहास -19 July History Hindi

19 जुलाई का इतिहास – 19 July History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

19 जुलाई का इतिहास – 19 July History Hindi

19 July History Hindi
19 July History Hindi
  • स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध 19 जुलाई 1333 में हुआ जिसमें अंग्रेजो ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की।
  • 1510 में आज ही के दिन प्रशिया के बर्लिन में 1510 को 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
  • 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को 19 जुलाई 1553 में नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
  • किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने आज ही के दिन 1702 में चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।
  • बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में आज ही के दिन 1763 को ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
  • रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म 1814 हुआ था।
  • स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म 19 जुलाई 1827 हुआ था।
  • चार्ल्स डार्विन 19 जुलाई 1836 में मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे।
  • पहला महिला अधिकार सम्मेलन आज ही के दिन 1848 में न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।
  • ताइपिंग विद्रोह में 19 जुलाई 1864 को नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया।
  • फ्रांस ने आज ही के दिन 1870 में प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म 19 जुलाई 1881 में हुआ।
  • रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म 19 जुलाई 1893 में हुआ।
  • बंगाल के मुस्लिम नेता ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्‍म 19 जुलाई 1894 हुआ था।
  • आज ही के दिन 1900 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
  • मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्‍म 19 जुलाई 1909 हुआ था।
  • प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने आज ही के दिन 1916 में जर्मन सेना पर हमला किया।
  • मलेशिया के राजा तुअंकु जाफडर इब्नी अलमर्हम तुअंकु अब्दुल रहमान का जन्म 19 जुलाई 1922 में हुआ।
  • द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य दिनेश सिंह का जन्‍म 19 जुलाई 1925 में हुआ था।
  • फ्रांस में आज ही के दिन 1926 को एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
  • भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत नार्लीकर का जन्म 19 जुलाई 1938 में हुआ।
  • एडोल्फ हिटलर ने आज ही के दिन 1940 में ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने 19 जुलाई 1941 में ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने आज ही के दिन 1943 में रोम पर आक्रमण किया।
  • भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्‍म 19 जुलाई 1948 हुआ था।
  • पहली बार आज ही के दिन 1961 को विमान में फिल्म दिखायी गयी।
  • जॉय वॉकर 19 जुलाई 1963 में विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन 19 जुलाई 1965 में निर्वासन के दौरान हो गया।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 1967 में चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।
  • भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय 19 जुलाई 1969 में लिया।
  • आज ही के दिन 1969 में अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
  • भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां  19 जुलाई 1974 में लंदन से नयी Delhi लायी गयी।
  • नेपाल में आज ही के दिन 1976 को सागरमाथा पार्क बनाया गया।
  • निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति 19 जुलाई 1979 में सफल हुई।
  • आज ही के दिन 1995 में रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न हुआ।
  • आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 19 जुलाई 1997 को तीन साल में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने आज ही के दिन 2001 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • आज ही के दिन 2001 से ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित हुआ।
  • रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को 19 जुलाई 2003 वको अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर 19 जुलाई 2004 में एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 में अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
  • लेबनान में आज ही के दिन 2006 को इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
  • इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को आज ही के दिन 2007 में 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
  • अमेरिका ने 19 जुलाई 2008 में प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 19 जुलाई को घटित घटनाओं, 19 जुलाई का इतिहास – 19 July History Hindi, Today History in Hindi 19 July, 19 July History Today Hindi, Today Event History in Hindi 19 July events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें।

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close