Aaj Ka Itihas

19 सितंबर का इतिहास -19 September History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 19 सितंबर का इतिहास -19 September History Hindi के बारे में बताएगे।

19 सितंबर का इतिहास -19 September History Hindi

19 सितंबर का इतिहास
19 सितंबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब
से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 19 सितंबर का इतिहास

  • सिक्खों के चौथे गुरु सिख गुरु राम दास का निधन 19 सितंबर 1581 में हुआ।
  • भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह रफ़ीउद्दौला का निधन 19 सितंबर 1719 में हुआ।
  • ब्रिटेन और रूस के बीच आज ही के दिन 1755 में सैन्य संधि हुई।
  • बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का जन्म 19 सितंबर 1867 में हुआ।
  • विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का मैनचेस्टर में 1891 को पहली बार मंचन 1891 में किया गया।
  • स्वामी विवेकानंद ने आज ही के दिन 1893 में शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • 19 सितंबर को न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
  • पहली बार इतिहास में 19 सितंबर 1907 को कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।
  • हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि कुंवर नारायण का जन्म 19 सितंबर 1927 को हुआ।
  • ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान विष्णु नारायण भातखंडे का निधन 19 सितंबर 1936 को हुआ।

1952 से 1996 तक

  • हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैप्लिन को 19 सितंबर 1952 को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
  • अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने आज ही के दिन 1955 में विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
  • अमेरिका ने 19 सितंबर 1957 को नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म 19 सितंबर 1958 को हुआ।
  • भारत की उत्तरी सीमा पर 19 सितंबर 1962  को चीन द्वारा आक्रमण किया ।
  • अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का जन्म 19 सितंबर 1977 को हुआ।
  • स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति आज ही के दिन 1982 में बने।
  • ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस 19 सितंबर 1983 को स्वतंत्र किया।
  • मेक्सिको सिटी में 19 सितंबर 1985 को भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।
  • इस्राइल ने आज ही के दिन 1988 में परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
  • इटली के आलप्स पर्वतों के बीच 19 सितंबर 1991 को बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला. यह करीब 5000 साल पुराना था।
  • एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन आज ही के दिन 1996 में बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
  • ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने आज ही के दिन 1996 में लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

2000 से 2014 तक – 19 सितंबर का इतिहास

  • कर्णम मल्लेश्वरी  ने 19 सितंबर 2000 को ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • इस्रायल के सैनिकों ने आज ही के दिन 2002 को पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
  • थाईलैड़ में19 सितंबर 2006 को सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
  • साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने आज ही के दिन 2007 में अस्‍थायी कमांड का गठन किया।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने 19 सितंबर 2008 को छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
  • गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने 19 सितंबर  2009 को राज्य में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
  • नासा ने आज ही के दिन  2011 में चांद और मंगल ग्रह के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड के दूसरे ठिकानों पर भेजने के लिए स्पेस लाँच सिस्टम (एसएलएस) नामक 100 टन तक वज़न को अंतरिक्ष में ले जा सकने वाले एक भव्य रॉकेट की रुपरेखा तैयार की।
  • अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 19 सितंबर 2011 में उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 2008 का 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन 19 सितंबर 2013 को हुआ।
  • एप्पल आईफोन 6 की बिक्री 19 सितंबर 2014 को शुरु हुई।

Read This -> अजीजन बेगम की जीवनी – Ajijan Begam Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 19 सितंबर को घटित घटनाओं, 19 सितंबर का इतिहास – 19 September History Hindi, Today History in Hindi 19 September, 19 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 19 September events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – राजनारायण बोस की जीवनी – Rajnarayan Basu Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close