Aaj Ka Itihas

2 दिसंबर का इतिहास – 2 December History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 2 दिसंबर का इतिहास – 2 December History Hindi के बारे में बताएगे।

2 दिसंबर का इतिहास – 2 December in History Hindi

2 दिसंबर का इतिहास
2 दिसंबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

 

इतिहास – 2 दिसंबर का इतिहास

  • नेपोलियन बोनापार्ट की 2 दिसंबर 1804 में फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
  • फ्रांस जोसेफ आज ही के दिन 1848 में प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन.जी. चन्दावरकर का जन्म 2 दिसंबर1855 में हुआ।
  • उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत बाबा राघवदास का जन्म 2 दिसंबर 1886 में हुआ।
  • हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म 2 दिसंबर 1901 में हुआ।
  • जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी आज ही के दिन 1911 में भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म 2 दिसंबर 1912 में हुआ।
  • भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का निधन 2 दिसंबर 1918 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म 2 दिसंबर 1939 में हुआ।

1942 से 1995 तक

  • पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में आज ही के दिन 1942 में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
  • अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच आज ही के दिन 1954 में सुरक्षा संधि हुई।
  • प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म 2 दिसंबर 1963 में हुआ।
  • सीमा सुरक्षा बल की स्थापना 2 दिसंबर 1965 में हुई।
  • सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलोव का निधन 2 दिसंबर 1969 में हुआ।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने आज ही के दिन 1971 में ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
  • फिदेल कास्त्रो 2 दिसंबर 1976 में क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
  • स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज आज ही के दिन 1982 में प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
  • 1982 में आज ही के दिन पहली बार 61 साल के रिटायर्ड दंत चिकित्सक बार्ने क्लॉर्क्स को स्थायी रूप से ह्रदय लगाया गया कोर्डियोथोरेसिस सर्जन डॉ विलियम डेर्विज ने खराब हो चुके हृदय को हटाया। फिर स्थायी कृत्रिम हृदय जर्विक -7 का प्रत्यारोपण किया। बार्ने क्लॉर्क्स  112 दिनों तक जीवित रहे।
  • बेनजीर भुट्टो ने आज ही के दिन 1988 में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री का पद संभाला।
  • विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसंबर1989 में देश के आठवें प्रधानमंत्री बने।
  • कनाडा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार और आलोचक राबर्टसन डेविस का निधन 2 दिसंबर 1995 में हुआ।
  • बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को आज ही के दिन 1995 में सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

1999 से 2016 तक – 2 दिसंबर का इतिहास

  • भारत में 2 दिसंबर 1999 में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
  • प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य मर्री चेन्ना रेड्डी का निधन 2 दिसंबर 1996 में हुआ।
  • प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में आज ही के दिन 2002 में एक जलते यात्री जहाज़ ‘विडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
  • पाकिस्तान सरकार ने आज ही के दिन 2005 में मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
  • पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आज ही के दिन 2007 में 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • पंजाब नेशनल बैंक ने 2 दिसंबर 2008 में एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
  • हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का निधन 2 दिसंबर2012 में हुआ।
  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन 2 दिसंबर 2014 में हुआ।
  • भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री ए आर अंतुले का निधन 2 दिसंबर 2014 में हुआ।
  • आज ही के दिन 2016 में ओकलैंड में एक नृत्य पार्टी के दौरान आग से 36 लोग मारे गए।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 2 दिसंबर को घटित घटनाओं, 2 दिसंबर का इतिहास – 2 December History Hindi, Today History in Hindi 2 December, 2 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 2 December events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – काका कालेलकर की जीवनी – Kaka Kalelkar Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close