Aaj Ka Itihas

20 अक्टूबर का इतिहास – 20 October History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 20 अक्टूबर का इतिहास – 20 October History Hindi के बारे में बताएगे।

20 अक्टूबर का इतिहास – 20 October History Hindi

20 अक्टूबर का इतिहास
20 अक्टूबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस
की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से
आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

 

इतिहास – 20 अक्टूबर का इतिहास

  • अकबर ने आज ही के दिन 1568 में चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
  • 20 अक्टूबर 1718 को स्टेडे बोनट और उनके दल को केप डर नदी के मुहाने के पास से पकड़ लिया गया और चार्ल्सटन, साउथ कैरोलिना में ले जाया गया, जहां से चोरी के लिए कोशिश करने के लिए सभी को दोषी पाया गया और मौत की सजा सुनाई गयी।
  • 20 अक्टूबर 1719  को जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था।
  • मारिया थेरेसा आज ही के दिन 1740 में आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
  • कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) 20 अक्टूबर 1774 को भारत की राजधानी बनी।
  • लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक आज ही के दिन 1822 को प्रकाशित हुए।
  • आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म 20 अक्टूबर 1855 को हुआ।
  • एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन 1880 में हुई।
  • चिली और बोलविया ने 20 अक्टूबर 1904 को शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर कर किया।
  • रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत 20 अक्टूबर 1905 को हुई।

1920 से 1982 तक

  • पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म 20 अक्टूबर 1920 को हुआ।
  • भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म 1930 में हुआ
  • वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में आज ही के दिन 1946 को घोषित किया।
  • कश्मीर में 20 अक्टूबर 1947 को असैनीक युद्ध आरंभ हो गया। पाकिस्तान ने इस विषय को संयुक्त राष्ट्रसंघ में उठाया।
  • अमेरिका और पाकिस्तान ने आज ही के दिन 1947 में पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध 20 अक्टूबर 1947 को हुआ।
  • भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर 20 अक्टूबर 1962 को युद्ध शुरू हुआ।
  • चीन ने आज ही के दिन 1962 में भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
  • भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का निधन 20 अक्टूबर 1964 में हुआ।
  • नरेंद्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत का जन्म 1969 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु 1970- सैयद बर्रे ने आज ही के दिन 1963 में साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को 20 अक्टूबर 1973 को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
  • आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 में हुआ। उन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट में 8,586 रन और 251 वनडे में 8,273 रन बनाए।
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन 20 अक्टूबर 1982 को हुआ।

1989 से 2015 तक – 20 अक्टूबर का इतिहास

  • पाकिस्तान ने आज ही के दिन 1989 में भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह ट्रॉफी जीती।
  • भारत के उत्तरकाशी में 20 अक्टूबर 1991 को 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई ।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन 20 अक्टूबर 1995 को आरम्भ हुआ।
  • श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन 1995 में वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
  • मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम 20 अक्टूबर 1998 को पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
  • बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का आज ही के दिन 2003 में इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने
    मंत्रिमंडल की घोषणा की।
  • सोयुज 20 अक्टूबर 2003 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
  • बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को 20 अक्टूबर 2004 को मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
  • अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली आज ही के दिन 2007 में नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा 20 अक्टूबर
    2007 को की।
  • आरबीआई ने 20 अक्टूबर 2008 को रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
  • लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को आज ही के दिन 2011 में गृहयुद्ध में मारा गया।
  • भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 20 अक्टूबर को घटित घटनाओं, 20 अक्टूबर का इतिहास – 20 October History Hindi, Today History in Hindi 20 October, 20 October History Today Hindi, Today Event History in Hindi 20 October events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 19 अक्टूबर का इतिहास – 19 October History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close