20 जनवरी का इतिहास – 20 January History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 20 जनवरी का इतिहास – 20 January History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
- 1265 में आज ही के दिन संसद की पहली बैठक इंग्लैंड में हुई।
- अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए स्पेन में 20 जनवरी 1503 में व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
- अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन 20 जनवरी 1779 में हुआ था।
- कलकत्ता में 20 जनवरी 1817 में हिन्दू कॉलेज की स्थापना की गई।
- बोलीविया, पेरु की संयुक्त सेनाओं को आज ही के दिन 1839 में चिली ने पराजित किया।
- डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी 20 जनवरी 1840 में हुयी।
- प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को 1841 में आज ही के दिन ब्रिटेन के हवाले किया।
- इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर 20 जनवरी 1860 में डच सेना ने जीत हासिल किया।
- ‘पर्ल हार्बर’ को अमेरिकी सीनेट ने आज ही के दिन 1887 में नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
- दुनिया में सबसे पहले बासकेट बॉल का खेल 1892 को आज ही के दिन खेला गया था।
- हरियाणा के पहले राज्यपाल धर्मवीरा का जन्म 20 जनवरी 1906 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हुआ था।
- इतालवी फ़िल्म निर्देशक ‘फ़ेडरिको फ़ेलिनी’ का जन्म 20 जनवरी 1920 में हुआ।
- अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की आज ही के दिन 1920 में स्थापना हुई।
- भारतीय राजनीतिज्ञ और एक राजनेता श्रीपति मिश्रा जन्म 20 जनवरी, 1924 को सुल्तानपुर में हुआ था।
- जापान और सोवियत संघ के बीच 20 जनवरी 1925 में सहयोग समझौता हुआ।
- भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म 20 जनवरी 1926 में हुआ।
- भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म 20 जनवरी 1940 में हुआ।
- 1942 में आज ही के दिन जापान ने बर्मा पर आक्रमण किया।
- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म 20 जनवरी 1945 में हुआ।
- प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म 20 जनवरी 1948 में हुआ।
- अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने आज ही के दिन 1949 में अपनी चार सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
- दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से 20 जनवरी 1950 में स्वतंत्र हुआ।
- अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का निधन 20 जनवरी 1951 में हुआ था।
- मिस्र के शहर स्वेज नगर एवं इस्मायलिया पर 1952 में आज ही के दिन ब्रिटेन की सेना ने कब्जा किया।
- भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन 20 जनवरी 1955 में हुआ था।
- 1957 में आज ही के दिन पोलैंड में संसदीय चुनाव वामपंथी नेता गोलुल्का ने जीता।
- भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का 1957 को आज ही के दिन ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
- 20 जनवरी 1957 में भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
- 1959 को आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन 20 जनवरी 1959 में हुआ।
- ‘जॉन एफ केनेडी’ ने 20 जनवरी 1961 में अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- ‘मीट द बीटलेस’ अमेरिका में आज ही के दिन 1964 में जारी हुआ।
- इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ 20 जनवरी 1968 में हटा दिये गए।
- ‘केंद्रशासित प्रदेश’ के रूप में मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश का उदय 20 जनवरी 1971 में हुआ।
- भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना 1972 में आज ही के दिन हुई थी।
- 1977 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 39 वें राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर बने।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने आज ही के दिन 1980 में मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
- होंडुरस जो मध्य अमेरिकी देश हैं जिसमें 20 जनवरी 1982 में संविधान प्रभावकारी हुआ।
- भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान का निधन 20 जनवरी 1988 में हुआ था।
- जार्ज हर्बर्ट वाकर बुश ने 1989 को आज ही के दिन अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन 20 जनवरी 1993 में हुआ था।
- बिल क्लिंटन द्वारा आज ही के दिन 1993 में संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन हुआ।
- सांख्यिकी एवं अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल महासंघ ने 20 जनवरी 2000 को ‘पेले‘ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
- 2001 में आज ही के दिन जार्ज डब्ल्यू बुश संयुक्त राज्य अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति बने और ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
- भारत की गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ( रॉ) के संस्थापक रामेश्वर नाथ काव का निधन 20 जनवरी 2002 को नई दिल्ली में हुआ था।
- अल्जीरिया में आज ही के दिन 2003 में हुए विद्रोहियों के हमले में लगभग 50 सैनिक मरे गये।
- सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन 20 जनवरी 2005 को हुआ था ।
- प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए नासा ने आज ही के दिन 2006 में न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
- नेपाल और भारत ने पारगमन संधि की अवधि को आज ही के दिन 2006 में 3 महीने के लिए बढ़ाया।
- अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर 20 जनवरी 2007 में संग्रहालय स्थापित किया गया।
- बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को 20 जनवरी 2008 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।
- पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की 20 जनवरी 2008 में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
- बराक ओबामा ने आज ही के दिन 2009 में अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
- नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने 20 जनवरी 2009 में जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- गुरुदत्त की फ़िल्मों, ‘काग़ज़ के फूल’ ‘चौदहवीं का चाँद’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को 20 जनवरी 2010 में प्रतिष्ठित दादा साहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
- अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) ‘एरिक सेगल’ का निधन 20 जनवरी 2010 में हुआ था।
- एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने आज ही के दिन 2010 में खुद को दीवालिया घोषित किया।
- भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत 20 जनवरी 2010 में हुई।
- 2018 में आज ही के दिन भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।
- जे. पी. नड्डा आज ही के दिन 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
- आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।
- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
- ईआईयू द्वारा 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 20 जनवरी को घटित घटनाओं, 20 जनवरी का इतिहास – 20 January History Hindi, Today History in Hindi 20 January, 20 January History Today Hindi, Today Event History in Hindi 20 January events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।