Aaj Ka Itihas

20 जून का इतिहास – 20 June History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम 20 जून का इतिहास – 20 June History Hindi के बारे में बताएगे।

20 जून का इतिहास – 20 June History Hindi

20 जून का इतिहास
20 जून का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास – 20 जून का इतिहास

  • मुहम्मद बिन कासिम ने आज ही के दिन 1712 में सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
  • नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने 20 जून 1756 में ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया।
  • 1798-1805 ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल  लॉर्ड वेलेज़ली का जन्म 20 जून 1760 को हुआ था।
  • ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया आज ही के दिन 1837 में बनीं।
  • आज ही के दिन 1840 में सैमुअल मोर्स ने  टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
  • ग्वालियर किला ब्रिटिश सैनिकों द्वारा 20 जून  1858 में कब्जा कर लिया गया और पहले भारतीय सिपाही विद्रोह का आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया
  • रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या 20 जून 1862 में की गई।
  • पश्चिमी वर्जिनिया आज ही के दिन 1863 में अमेरिका का 35वां राज्य बना।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति किर्लोस्कर उद्योग समूह’ के वे संस्थापक लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म 20 जून 1869 को हुआ।
  • अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 20 जून 1877 में कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
  • भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन आज ही के दिन 1887 में मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
  • हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार भुवनेश्वर का जन्म 20 जून 1910 में हुआ था।
  • पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन 1916 में हुई

1923 से 1994 तक

  • कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का जन्म 20 जून 1923 को हुआ।
  • भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर श्रीमती श्यामला गोपीनाथ का जन्म 20, जून 1949 को हुआ था.
  • जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि विक्रम सेठ का जन्म 20 जून 1952 में हुआ था।
  • नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार  करने वाले लुईस ब्रेल की मृत्यु के 100 वर्ष के बाद फ्रांस ने 20 जून 1952 का दिन उनके सम्मान का दिन निर्धारित किया।
  • माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को आज ही के दिन 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
  • हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार वेंकटेश नारायण तिवारी का निधन 20 जून 1965 में हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला।
  • अमेरिका के उच्चतम नागरिक सजावट, द मेडल ऑफ़ फ़्रीडम, को 20 जून 1985 में मदर टेरेसा को प्रस्तुत किया गया है
  • ईरान में 20 जून 1990 को आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मरे।
  • भारत सरकार ने आज ही के दिन 1996 में जिनेवा सम्मेलन में सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।
  • विश्वनाथन आनंद ने आज ही के दिन 1998 में ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
  • एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने 20 जून 1991 में मंजूरी दी।
  • बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में 20 जून 1991 को मतदान हुआ था।
  • आज ही के दिन 1994 में ईरान की मस्जिद में हुए बम विस्फोट में 70 की मौत हो गई।

1999 से 2014 तक – 20 जून का इतिहास

  • सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 20 जून 1999 को 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
  • काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन आज ही के दिन 2000 में सम्पन्न हुआ ।
  • जनरल परवेज मुशर्रफ़ 20 जून  2001 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
  • 20 जून 2002 को अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
  • पाकिस्तान ने आज ही के दिन 2002 में अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
  • पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना 20 जून 2003 में की गई।
  • रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष 20 जून 2005 में स्टेशन पहुँचा।
  • जापान ने आज ही के दिन 2006 में अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
  • बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने 20 जून 2008 में अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।
  • लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 20 जून  2012 को 105 लोगों की मौत हो गई तथा 500 अन्य घायल हुए।
  • प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा 20 जून 2014 में की।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 20 जून को घटित घटनाओं, 20 जून का इतिहास – 20 June History Hindi, Today History in Hindi 20 June , 20 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 20 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 19 जून का इतिहास -19 June History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close