Aaj Ka Itihas

20 मई का इतिहास – 20 May History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 20 मई का इतिहास – 20 May History Hindi के बारे में बताएगे।

20 मई का इतिहास – 20 May History Hindi

20 मई का इतिहास
20 मई का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के
बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब
से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

इतिहास

  • भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली एक्सप्लोरर, वास्को द गामा, कालीकट (अब कोझिकोड) तक 20 मई 1498 में पहुंच गया।
  • इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन 20 मई 1766 में हुआ।
  •  भारत के स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे ने 20 मई 1857 को मेरठ की छावनी में बगावत कर दी।
  • सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को 1873 में आज ही के दिन दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया।
  • भारतीय आध्यात्मिक गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म 20 मई 1894 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म 20 मई 1900 में हुआ।
  • पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म 20 मई 1910 में हुआ।
  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म 20 मई 1918 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन 20 मई 1929 में हुआ।
  • भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’ विपिन चन्द्र पाल का निधन 20 मई 1932 में हुआ।
  • सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग का जन्म 20 मई 1941 में हुआ।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी.प्रकाशम का निधन 20 मई 1957 में हुआ
  • 1965 में आज ही के दिन ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
  • मिस्र में 20 मई 1965 को पाकिस्‍तानी बोइंग विमान “720 – B” के क्रैश हो जाने से लगभग 100 लोगों की जान गई।

1972 से 2012 तक – 20 मई का इतिहास

  • ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन 20 मई 1972 में हुआ।
  • दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में 20 मई 1983 को हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए थे
    जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
  • भारतीय अभिनेता और गायकएनटी राम राव जूनियर का जन्म 20 मई 1983 में हुआ।
  • रूस द्वारा 1995 में आज ही के दिन मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को 20 मई 1999 में मृत्युदंड की सज़ा दी।
  • फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने आज ही के दिन 2000 में देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • अफगानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए 20 मई 2001 में ड्रेस कोड बनाया।
  • पाकिस्तान ने 20 मई 2003 में उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
  • आज ही के दिन 2006 में चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज ही के दिन 2011 में मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल
    रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।
  • झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने 20 मई 2011 को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
  • इटली में आज  ही के दिन 2012 को आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
  • एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन 20 मई 2012 में हुआ।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 20 मई को घटित घटनाओं, 20 मई का इतिहास – 20 May History Hindi, Today History in Hindi 20 May , 20 May History Today Hindi, Today Event History in Hindi 20 May events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 19 मई का इतिहास -19 May History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close