20 सितंबर का इतिहास – 20 September History Hindi।
हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.
इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है
जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
Read This -> बैरिस्टर छेदीलाल की जीवनी – Barrister Thakur Chhedilal Biography Hindi
20 सितंबर का इतिहास – 20 September History Hindi

- दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन 20 सितंबर 1388 में हुआ।
- मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का जन्म 20 सितंबर 1547 में हुआ।
- फ्रांस ने आज ही के दिन 1792 में प्रशिया को वाल्मी में हराया।
- गोवा के वैज्ञानिक-क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन 20 सितंबर 1819 में हुआ।
- भाप से चलने वाली पहली बस आज ही के दिन 1831 में बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था। आज पेट्रोल और डीज़ल से चलने वाली बसें जन परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन बन गयी हैं।
- नीदरलैंड(एम्सटेर्डम-हारलेम) में 20 सितंबर 1839 को पहला रेल रोड खुला।
- अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने आज ही के दिन 1854 में रूस को पराजित किया।
- भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म 20 सितंबर 1856 को हुआ।
- मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र ‘द हिन्दू जी एस अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक अंक के रूप में 20 सितंबर 1857 को पहली बार प्रकाशित हुआ।
- ब्रिटिश सैनिकों ने आज ही के दिन 1857 में विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर उस पर कब्जा किया।
- मद्रास का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में आज ही के दिन 1878 में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित किया गया।
- मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म 20 सितंबर 1897 को हुआ।
- प्रसिद्ध अभिनेत्री सोफिया लोरेन का जन्म 20 सितंबर 1897 को हुआ।
- भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म 20 सितंबर 1911 को हुआ।
- तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का जन्म 20 सितंबर 1924 को हुआ।
- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन 20 सितंबर 1927 को हुआ।
- 1932 में आज ही के दिन पुणे स्थित यारवदा सेंट्रल जेल में महात्मा गांधी ने अंगेजों द्वारा घोषित किए गए सांप्रदायिक पुरस्कारों के विरोध में पहला उपवास किया। इस पुरस्कार के तहत दलितों और अछूत वर्गो के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की बात काही गई। गांधी जी के विरोध के बाद अंग्रेजों ने इस घोषणा को वापस ले लिया।
- सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन 20 सितंबर 1933 को हुआ था।
- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन 20 सितंबर 1942 को हुआ।
- पहला कान फिल्म समारोह 1946 को आयोजित हुआ। यह समारोह 1939 के लिए प्रायोजित था लेकिन, द्वितीय विश्व युद्ध के चलते स्थगित होता रहा। इसमें 21 देशों ने अपनी फिल्में प्रदर्शित की।
- भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को हुआ।
- रूसी प्रोब ने आज ही के दिन 1970 में चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
- दुनिया के मशहूर ‘बैटल ऑफ सक्सेज’ में 20 सितंबर 1973 को बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
- एप्पल उपग्रह ने आज ही के दिन 1983 में कार्य करना बंद किया।
- लेबनान की राजधानी बेरूत में 20 सितंबर 1984 को स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया था।
- संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन 20 सितंबर 1995 को शुरू किया।
- प्रसिद्ध साहित्यकार दया पवार का निधन 20 सितंबर 1996 को हुआ।
- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री राजकुमारी का निधन 20 सितंबर 1999 को हुआ।
क्लिंटन दम्पत्ति आज ही के दिन 2000 में ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त किया गया। - अमेरिका ने 20 सितंबर 2001 को 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे गए।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आज ही के दिन 2003 में एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
- इंडोनेशिया में आज ही के दिन 2004 को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
- ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 20 सितंबर 2006 को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
- फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की आज ही के दिन 2007 में 113 की अवस्था में मृत्यु हो गई।
- हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का निधन आज ही के दिन 2009 में हुआ।
- मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को 20 सितंबर 2009 को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान से वार्ता के लिए गठित सरकारी शांति परिषद के शीर्ष वार्ताकार बुरहानुद्दीन रब्बानी की आज ही के दिन 2011 को काबुल में अमेरिकी दूतावास के समीप स्थित निवास पर, पगड़ी में विस्फोटक छिपाए, आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई।
- पाकिस्तान में 20 सितंबर 2011 को शिया तीर्थयात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सीमावर्ती शहर ताफतान जा रही बस को बलूचिस्तान के मस्तांग जिले में बंदूकधारियों ने रुकवा कर 26 लोगों को गोली मार दी।
- रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक दिनेश ठाकुर का निधन 20 सितंबर 2012 में हुआ।
- हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन 20 सितंबर 2017 को हुआ।
Read This -> भगवत दयाल शर्मा की जीवनी – B. D. Sharma Biography Hindi
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 20 सितंबर को घटित घटनाओं, 20 सितंबर का इतिहास – 20 September History Hindi, Today History in Hindi 20 September, 20 September History Today Hindi, Today Event History in Hindi 20 September events के बारे में बताया.
अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.
इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।