Aaj Ka Itihas

21 सितंबर का इतिहास – 21 September History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 21 सितंबर का इतिहास – 21 September History Hindi के बारे में बताएगे।

21 सितंबर का इतिहास – 21 September History Hindi

21 सितंबर का इतिहास
21 सितंबर का इतिहास

 

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस
की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से
आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

इतिहास – 21 सितंबर का इतिहास

  • आज ही के दिन ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने 1621 में सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया था।
  • नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने 1677 में आज ही के दिन अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया था।
  • अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) 21 सितंबर 1784  को छपा।
  • पालघाट ने 21 सितंबर 1790 में जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
  • किंग विलियम प्रथम ने 21 सितंबर 1815 को ब्रुसेल्स में शपथ ली।
  • बहादुर शाह द्वितीय ने आज ही के दिन 1857 में अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • आज ही के दिन ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म 21 सितंबर 1866 को हुआ था।
  • नीदरलैंड के लोगों ने 1885 को चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
  • हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का जन्म 21 सितंबर 1895 को हुआ।
  • हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अज़रा का जन्म 21 सितंबर 1895 को हुआ।
  • ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी 21 सितंबर 1905 को गठित हुई।
  • भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 21 सितंबर 1905 को हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का जन्म 21 सितंबर 1926 को हुआ जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
  • ‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत आज ही के दिन 1928 में हुई।
  • चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से 21 सितंबर 1938 को न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

Read This -> सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी – Vallabhbhai Patel Biography Hindi

1942 से 1985 तक

  • नाज़ियों ने 21 सितंबर 1942 को यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की गई।
  • बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने 21 सितंबर 1942 को अपनी पहली उड़ान भरी।
  • आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन 21 सितंबर 1743 को हुआ।
  • चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 21 सितंबर 1949 को ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की जो चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
  • दुर्गम इलाकों में आपरेशन और भरी समान ले जाने में सक्षम अमेरिका के बोइंग सीएच – 47 चिनूक ने 1961 में आज ही के दिन पहली उड़ान भरी थी। यह 11 टन वजन व 45-50 लोगों को ले जा सकता है। भारत के पास 15 चिनूक मौजूद है।
  • वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म 21 सितंबर 1963 को हुआ। इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए।
  • माल्टा ने आज ही के दिन 1964 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।
  • ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान 21 सितंबर 1971 को कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई.
  • मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक 21 सितंबर 1979 को क्रान्ति में अपदस्थ।
  • भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ।
  • ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में 21 सितंबर 1984 को शामिल हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 21 सितंबर 1985 को हुआ।

Read This -> सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी – Vallabhbhai Patel Biography Hindi

1991 से 2013 तक – 21 सितंबर का इतिहास

  • अर्मेनिया को आज ही के दिन 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप 21 सितंबर 1998 को जारी की गई।
  • मध्य ताइवान में 21 सितंबर 1999 को ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मौत हो गई।
  • भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना आज ही के दिन 2000 में हुई।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 21 सितंबर 2001 को सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
  • दुनियाभर में आज ही के दिन विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। साल 2002 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 सितंबर को यह दिवस मनाए जाने का एलान किया था। इसकी शुरुआत 1982 में हुई थी, तब सितंबर के तीसरे मंगलवार को से मनाया जाता था।
  • संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने आज ही के दिन 2003 में नामंजूर किया।
  • अमेरिका ने आज ही के दिन 2004 में लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
  • जूनिचिरो कोईजुमी को 21 सितंबर 2005 को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • तंजानियाई वैज्ञानिकों ने 21 सितंबर 2007 को  दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
  • रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में 21 सितंबर 2008 को तेल उत्पाद शुरू हुआ।
  • भाजपा आला कमान ने आज ही के दिन 2009 में महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने आज ही के दिन 2011 में उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज करने में सफलता प्राप्त की।
  • नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में 21 सितंबर 2013 को आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत हो गई।

Read This -> सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी – Vallabhbhai Patel Biography Hindi

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 21 सितंबर को घटित घटनाओं, 21 सितंबर का इतिहास – 21 September History Hindi,
Today History in Hindi 21 September, 21 September History Today Hindi,
Today Event History in Hindi 21 September events
के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है

तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – चरणजीत सिंह चन्नी की जीवनी – Charanjit Singh Channi Biography Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close