Aaj Ka Itihas

21 दिसंबर का इतिहास – 21 December History Hindi

आज इस आर्टिकल में हम आपको 21 दिसंबर का इतिहास – 21 December History Hindi के बारे में बताएगे।

21 दिसंबर का इतिहास – 21 December in History Hindi

21 दिसंबर का इतिहास
21 दिसंबर का इतिहास

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है.

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

 

 

 

इतिहास – 21 दिसंबर का इतिहास

  • बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म 21 दिसंबर 1550 हुआ।
  • जॉन जे आज ही के दिन 1784 में अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म 21 दिसंबर 1881 हुआ।
  • छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर
    प्यारेलाल सिंह का जन्म 21 दिसंबर 1891 हुआ।
  • रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने आज ही के दिन 1898 में रेडियम की खोज की।
  • अमेरिका में आज ही के दिन 1914 में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का जन्म 21 दिसंबर 1918 हुआ।
  • अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने 21 दिसंबर 1921 में धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
  • ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर आज ही के दिन 1923 में नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
  • अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड 21 दिसंबर 1931 में न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
  • कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म 21 दिसंबर 1932 हुआ।
  • विदेशी रेडियों कार्यक्रमों में अपनी आवाज देने वाले अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में हुआ था।
  • रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन आज ही के दिन 1937 में किया गया।
  • पुर्तग़ाली शासकों ने आज ही के दिन 1949 में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
  • सैफुद्दीन किचलू 21 दिसंबर 1952 में तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने 21 दिसंबर 1962 में बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

1963 से  2012तक

  • भारतीय अभिनेता गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर, 1963 को मुंबई में हुआ था।
  • कर्ट वॉल्डहाइम आज ही के दिन 1971 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
  • वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म 21 दिसंबर 1974 हुआ।
  • पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को आज ही के दिन 1974 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
  • मेडागास्कर में 21 दिसंबर 1975 में संविधान लागू हुआ।
  • स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट आज ही के दिन 1988 में 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में आज ही के दिन 1991 में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन किया गया।
  • नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 21 दिसंबर 1998 में इस्तीफ़ा दिया।
  • ब्रिटेन ने आज ही के दिन 2002 में धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
  • भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन 21 दिसंबर 2007 में हुआ।
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को आज ही के दिन 2008 में अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
  • देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन 21 दिसंबर 2011 में हुआ।
  • “गंगनम स्टाइल” 21 दिसंबर 2012 में यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

आखिरी शब्द – 21 दिसंबर का इतिहास

यहाँ पर हमने आपको 21 दिसंबर को घटित घटनाओं, 21 दिसंबर का इतिहास – 21 December History Hindi, Today History in Hindi 21 December, 21 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 21 December events के बारे में बताया.

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

इसे भी पढ़े – 20 दिसंबर का इतिहास – 20 December History Hindi

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close