Aaj Ka Itihas

21 जून का इतिहास – 21 June History Hindi

21 जून का इतिहास – 21 June History Hindi

हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है

इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है

जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।

21 जून का इतिहास – 21 June History Hindi

21 June History Hindi
21 June History Hindi
  • इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार निकोलो मैकियावेली का निधन 21 जून 1527 में हुआ।
  • मुल्दल सेना ने 1576 में आज ही के दिन हल्दीघाटी की लड़ाई में राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया।
  • जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने 21 जून 1756 में बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
  • आज ही के दिन 1768 में मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
  • ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय 21 जून1862 में बने।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने आज ही के दिन 1898 में स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
  • नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म 21 जून 1905 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म 21 जून 1912 को हुआ था।
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म 21 जून 1927 को हुआ था।
  • आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन 21 जून 1932 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म 21 जून 1933 को हुआ था।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन 21 जून 1940 में हुआ।
  • 1944 में आज ही के दिन बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
  • कनाडाइ संसद ने आज ही के दिन 1947 में एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया।
  • सी. राजगोपालाचारी 21 जून 1948 में भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 21 जून 1949 में हुई।
  • दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बननेवाली बेनजीर भुट्टो का जन्म 21 जून 1953 को हुआ था।
  • एलेन फेयरक्लो ने आज ही के दिन 1957 में कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम 21 जून 1963 में चुने गए।
  • थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म 21 जून 1967 को हुआ था।
  • इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म 21 जून 1970 को हुआ था।
  • आज ही के दिन 1975 में वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
  • मुस्तफा बुलेंट एसविट ने 1977 में आज ही के दिन तुर्की में सरकार का गठन किया।
  • भारतीय सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान का जन्म 21 जून 1983 को काँचीपुरम से 15 किलोमीटर दूर तिरुपानापुर, भारत में हुआ था।
  • पी.वी.नरसिम्हाराव ने 21 जून 1991 में भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
  • तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए आज ही के दिन 1998 में भारत और रूस 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • मनमोहन सिंह 21 जून 1999 में भारत के वित्तमंत्री बने।
  • कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता
    आज ही के दिन 1999 में संपन्न हुआ।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आज ही के दिन 2001 में आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़ हुआ।
  • ज़मीरुद्दीन सरकार 21 जून 2002 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।
  • यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की आज ही के दिन 2002 को सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू हुई।
  • जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स 21 जून 2003 में जारी हुई।
  • चीन ने आज ही के दिन 2004 में भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
  • डोनाल्ड त्यांग आज ही के दिन 2005 में हांगकांग के नये प्रशासक बने।
  • फ़िलिपीन्स में आज ही के दिन 2008 को विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई ।
  • भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 21 जून 2009 में सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
  •  आज ही के दिन 2012 को ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत हुई ।
  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 21 जून 2012 में 11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए 6000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
  • पाकिस्तान के पेशावर में आज ही के दिन 2013 को एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
  • संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसम्बर 2014 को मंजूरी मिली।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 21 जून 2015 को दुनियाभर में मनाया गया था।

आखिरी शब्द

यहाँ पर हमने आपको 21 जून को घटित घटनाओं, 21 जून का इतिहास – 21 June History Hindi, Today History in Hindi 21 June , 21 June History Today Hindi, Today Event History in Hindi 21 June events के बारे में बताया।

अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें.

इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।

Sonu Siwach

नमस्कार दोस्तों, मैं Sonu Siwach, Jivani Hindi की Biography और History Writer हूँ. Education की बात करूँ तो मैं एक Graduate हूँ. मुझे History content में बहुत दिलचस्पी है और सभी पुराने content जो Biography और History से जुड़े हो मैं आपके साथ शेयर करती रहूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close