22 दिसंबर का इतिहास – 22 December History Hindi। आज इस आर्टिकल में हम आपको 22 दिसंबर का इतिहास – 22 December History Hindi के बारे में बताने जा रहे है. हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. इसीलिए हमारी वेबसाइट पर हम आपको हर रोज यानी तारीख के हिसाब से आज की दिन घटित हुई घटनाओं का विवरण दे रहे है जिसकी मदद से आप अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है।
22 दिसंबर का इतिहास – 22 December in History Hindi
- कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध आज ही के दिन 146 ईसापूर्व में समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने 22 दिसंबर 1241 में लाहौर पर कब्जा किया।
- सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 में हुआ।
- रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर आज ही के दिन 1843 में ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
- देश में पहली मालगाड़ी 22 दिसंबर1851 में रुड़की से चलायी गयी।
- स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक़ का जन्म 22 दिसंबर 1866 में हुआ।
- थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से आज ही के दिन 1882 में पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
- अमरीकी दार्शनिक और लेखक रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन का निधन 22 दिसंबर 1882 में हुआ।
- ईतो हीरोबूमि आज ही के दिन 1885 में जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
- प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 में हुआ।
- ‘323 ब्रूसीय’ आज ही के दिन 1891 में फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
- अमेरिका में आज ही के दिन 1910 में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
- अमेरिकी राजनितिज्ञ जैक ब्रूक्स का जन्म 22 दिसंबर 1922 में हुआ।
- न्यूयार्क में आज ही के दिन 1937 में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।
- मानवेंद्र नाथ राय ने 22 दिसंबर 1940 में रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
- यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने आज ही के दिन 1941 में सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
- आज ही के दिन 1942 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने वी-2 रॉकेट के बड़ी संख्या में उत्पादन के आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह दुनिया का पहला तरल प्रणोदक रॉकेट वाहन और पहली लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल थी। द्वितीय विश्व युद्ध में इसका इस्तेमाल हुआ।
- इटली की संसद ने 22 दिसंबर 1947 में नया संविधान अंगीकार किया।
- समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1948 में हुआ।
- गुरु रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और आध्यात्मिक साथी शारदा देवी का जन्म 22 दिसंबर 1953 में हुआ।
- ब्रिटेन और फ़्रांस ने आज ही के दिन 1956 में मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
- ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में 22 दिसंबर 1957 में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
- भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का 22 दिसंबर 1958 में निधन हुआ।
- अमेरिका ने आज ही के दिन 1961 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद आज ही के दिन 1962 में एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा 22 दिसंबर 1966 में की गई थी।
- तत्कालीन सोवियत संघ ने 22 दिसंबर 1971 में जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
- निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आज ही के दिन 1972 में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
- चिली की वायु सेना को आज ही के दिन 1972 में दो महीने पहले अर्जेंटाइन ऐंडीज में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान के 14 लोग बचे मिले।
- भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का 22 दिसंबर 1975 में निधन हुआ।
- थाईलैंड ने आज ही के दिन 1978 में संविधान अंगीकार किया।
- स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में 22 दिसंबर1988 में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- चाड ने 22 दिसंबर 1989 में संविधान अपनाया।
- रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का आज ही के दिन 1989 में तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार किया गया।
- बुरहानुद्दीन ने आज ही के दिन 2001 में अफगानिस्तान की सत्ता राष्ट्रपति हामिद करजाई के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सौंपी।
- दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक 22 दिसंबर 2002 में काठमांडू में शुरू किया गया।
- ईरान ने 22 दिसंबर 2005 में ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर
मुकदमा चलाने की मांग की। - भारत और पाकिस्तान ने आज ही के दिन 2006 में स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
- फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने आज ही के दिन 2007 में अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
- शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने 22 दिसंबर 2008 में प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी। - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज ही के दिन 2010 में समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
- देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी.के. अयंगर का निधन 22 दिसंबर 2011 में हुआ।
आखिरी शब्द
यहाँ पर हमने आपको 22 दिसंबर को घटित घटनाओं, 22 दिसंबर का इतिहास – 22 December History Hindi, Today History in Hindi 22 December, 22 December History Today Hindi, Today Event History in Hindi 22 December events के बारे में बताया. अगर आपके पास कोई आज के दिन घटित को घटना या इतिहास की जानकारी है तो हमारे साथ जरुर शेयर करें. इसके लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर सकते है।